Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रोटीन और टेस्ट से भरी ओट्स टिक्की
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आलू की टिक्की तो आपने बहुत ही खाई होगी लेकिन अगर आप वेट को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं, तो आलू की नहीं बल्कि अब ओट्स की टिक्की खाइये।
इस ओट्स की टिक्की को आप चटनी या दही के साथ सर्व कर सकती हैं। या फिर इन टिक्कियों को बर्गर के बीच में डाल कर शाम का नाश्ता तैयार कर सकती हैं।
जैसा की आप सब जानते हैं कि ओट्स में बहुत ही पोषण होते हैं। अगर आप जिम जाती हैं तो आपको प्रोटीन के लिये ओट्स जरुर खाने चाहिये। तो अगर आपको भी ये ओट्स टिक्की बनानी है तो यहां उसकी आसान सी रेसिपी पढ़ना ना भूलें।

सामग्री -
- 1 कप ओट्स
- 1/2 कप दरदरा पिसा हुआ ओट्स
- 1/4 कप घिसी पनीर
- 1/2 कप उबला और मैश किया आलू
- मटर
- 1 बड़ा प्याज
- कार्न
- अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
- नमक
- नींबू का जूस
- गरम मसाला
- अमचूर पावडर
- 1/2 कप दूध
- तेल
विधि -
- सभी सामग्रियों को (दूध, दरदरा पिसा ओट्स और तेल को छोड़ दें) अच्छी प्रकार से एक साथ मिक्स कर लें।
- अब इससे छोटी छोटी टिक्कियां बनाएं, लगभग 2 इंच की।
- अब इन टिक्कियों को दूध में डुबोएं और फिर इन्हें दरदरे पिसे ओट्स में अच्छी प्रकार से लपेट लें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें टिक्कियों को तल लें। टिक्कियों के साइड में थोड़ा तेल डालें जिससे वह अच्छी प्रकार से पक जाएं।
- इन्हें तब तक पकाएं जब तक कि ये गोल्डन ब्राउन ना हो जाएं।
- एक बार पक जाने पर इन्हें टिशू पेपर पर निकालें।
- फिर इन्हें प्लेट पर सजाएं और दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
टिप: टिक्की को टेस्टी बनाने के लिये टिक्की को बनाते वक्त उसके बीच में चीज़ का एक छोटा क्यूब रख दें। जब बीच में रखा यह चीज़ का टुकड़ा दबाया जाएगा तो इसका टेस्ट बड़ा ही अच्छा लगेगा।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
