Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बचे चावल से बनाइये राइस कटलेट
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
मौनसून आ चुका है तो ऐसे में मन करता है कि गरमा गरम चाय या कॉफी के साथ चटपटे पकौडे खाने को मिल जाएं। अगर आपका भी ऐसा मन करता है तो परेशान ना हों क्योंकि हम आज आपके लिये सिंपल राइस कटलेट की रेसिपी लाए हैं।
Buy Home Appliances at Paytm and Get Upto 40% Discount on Purchase
यह राइस कटलेट तरह तरह की सब्जियों से भरा है इसलिये यह आपके स्वास्थ्य के लिये पूरी तरह से फायदेमंद है। आप इसे रात के बचे हुए चावलों से बना सकती हैं। यह कटलेट बाकी के फ्राइड स्नैक और चिप्स से कहीं ज्यादा बेहतर रहेंगे। तो आइये देखते हैं इन्हें बनाने की विधि-

कितने- 10 कटलेट
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- पका चावल- 1 कप
- उबला आलू- 1 बड़ा
- मिक्स वेजिटेबल (बींस, शिमला मिर्च, हरी प्याज, लाल और पीली शिमला मिर्च और गाजर) - 1 कप (बारीक कटा)
- प्याज- 1
- अदरक- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी पावडर- चुटकीभर
- जीरा पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1/2 चम्मच
- कार्न स्टार्च- 1 चम्मच
- बेसन- 3 चम्मच
- तेल- 3 चम्मच
विधि -
- एक कटोरे में तेल छोड़ कर सभी सामग्रियों को मिक्स करें।
- चावल अच्छी तहर से मिश्रण में मिल जाना चाहिये।
- अब एक प्लेट लें, थोड़ा सा मैदा लें।
- अब मिश्रण की टिक्कियां बना कर मैदे में लपेट कर किनारे रखें।
- इसी तरह से ढेर सारी टिक्कियां बना लें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन टिक्कियों को तल लें।
- इन टिक्कियों को दोंनो ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- फिर इन्हें एक पेपर नैप्किन पर निकालें और मच चाहे सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Tasty Rice Cutlet Snack Recipe
Story first published: Monday, August 1, 2016, 15:01 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2016



Click it and Unblock the Notifications
