Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कौन हैं एक्टर सचिन चंदवाड़े? जिनकी 25 की उम्र में हुई मौत, जानें क्यों बढ़ रहे कम उम्र में जान देने के केस
Sachin Chandwade: मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है कि आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मराठी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर सचिन चंदवाड़े ने सिर्फ 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में वो वेब सीरीज 'जामताड़ा सीजन 2' में नजर आए थे। सचिन की मौत को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
हालांकि अभी ये साफ तौर पर सामने नहीं आया है। 25 वर्षीय सचिन चंदवाड़े की खुदकुशी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि इतनी कम उम्र में लोग आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन थे सचिन चंदवाड़े साथ ही कम उम्र में क्यों बढ़ रहे युवाओं में सुसाइड के केस।

कौन थे सचिन चंदवाड़े?
मराठी इंडस्ट्री के एक्टर सचिन चंदवाड़े ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। सचिन फेमस आईटी पार्क में नौकरी करते थे लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक था। उसी जुनून के चलते सचिन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और वेब सीरीज के अलावा फिल्मों में भी काम किया। सचिन ने 'जामताड़ा सीजन 2' के अलावा वे *'विझा क्लोज'* जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी एक और फिल्म रिलीज होने वाली थी जिसका नाम है 'असुरवन'। मगर अफसोस की इससे पहले सचिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
युवाओं में क्यों बढ़ रहे सुसाइड के केस
आज के युवाओं में आत्महत्या के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोशल मीडिया, प्रतिस्पर्धा, करियर प्रेशर और अकेलापन जैसी चीजें मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख कारण और समाधान
1. करियर और सोशल प्रेशर
कम उम्र में सफलता पाने की दौड़ युवाओं को मानसिक रूप से थका देती है। दूसरों से तुलना और असफलता का डर उन्हें भीतर से तोड़ देता है।
2. मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी
हमारे समाज में मानसिक समस्याओं को आज भी गंभीरता से नहीं लिया जाता। अवसाद या चिंता को अक्सर "कमजोरी" समझ लिया जाता है।
3. अकेलापन और भावनात्मक दूरी
सोशल मीडिया पर जुड़ाव के बावजूद असल ज़िंदगी में रिश्तों की दूरी बढ़ रही है। इससे युवाओं में एकाकीपन और निराशा पनपती है।
4. पारिवारिक दबाव और उम्मीदें
कई बार माता-पिता या समाज की अपेक्षाएँ इतनी अधिक होती हैं कि युवा खुद को असफल महसूस करने लगते हैं।
कैसे रोक सकते हैं ऐसे हादसे?
बात करें, सुनें और समझें - मानसिक परेशानी झेल रहे व्यक्ति से खुलकर बात करें, उसे अकेला न छोड़ें।
पेशेवर मदद लें - डिप्रेशन या चिंता की स्थिति में तुरंत काउंसलर या मनोचिकित्सक से सलाह लें।
परिवार और दोस्तों का सहयोग - समय निकालकर एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और साझा करें।
सकारात्मक दिनचर्या अपनाएं - ध्यान, योग, और आत्म-संवाद जैसी आदतें मानसिक संतुलन बनाए रखती हैं।
सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करें - तुलना के बजाय खुद को स्वीकारें और आत्मविश्वास बढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications
