Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्लेयर्ड जींस में अपने स्ट्रीट स्टाइल को फ्लॉन्ट कर रही हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट एक ऐसी अदाकारा है, जो हमेशा ही अपने स्टाइल से यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं। उनका फैशन शो या अवॉर्ड फंक्शन लुक ही खास नहीं होता, बल्कि वह केजुअल में भी बेहद खास नजर आती हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर जब उन्होंने पफ स्लीव्स क्रॉप टॉप पहना था, तो उनके स्टाइल को देखकर हर कोई अंचभित था। अब एक बार फिर वह अपने केजुअल अवतार में सबको इंप्रेस करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में आलिया ने अपने एयरपोर्ट लुक में व्हाइट टैंक टॉप के साथ ध्रुव कपूर द्वारा डिजाइन की गई फ्लेयर्ड जींस को स्टाइल किया था, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था आलिया का यह एयरपोर्ट लुक-

इस एयरपोर्ट लुक में आलिया ने अपने स्ट्रीट स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। राज़ी एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट लुक में ध्रुव कपूर द्वारा डिजाइन की गई ब्लू डेनिम फ्लेयर्ड जींस को कैरी किया। इस हाई वेस्टेड जींस में पैच पॉकेट्स उसके लुक को और भी खास बना रहे थे। आलिया ने इस क्लासिक जींस के साथ एक सफेद टैंक टॉप को स्टाइल किया। जिसे उन्होंने व्हाइट क्रॉप्ड शर्ट के साथ लेयर किया। ब्लू जींस और व्हाइट शॉर्ट यह बेहद ही क्लासिक लग रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने ब्लैक बूट्स को कैरी किया।
वहीं एसेसरीज में आलिया ने गोल्ड टोन्ड हूप्स, ब्लैक वॉच, ब्लैक गॉगल्स और एक व्हाइट हैंडबैग कैरी किया हुआ था। आलिया इस लुक में ब्लैक मास्क के साथ नजर आईं जिसमें वन साइड उनके नाम का इनिशियल यानी ए लिखा हुआ था। वहीं हेयर्स में आलिया ने मिडिल पार्टिंग स्लीक बन बनाया हुआ था। केजुअल्स में आलिया का यह लुक बेहद ही स्टाइलिश है।
आपको आलिया का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
