Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
केजुअल में बॉडीकॉन ड्रेस को करना है स्टाइल तो अलाया के इस लुक से लें आईडिया
फिल्म जवानी जानेमन से फिल्मों में कदम रखने वाली अलाया एफ अपने स्टाइल से सबको इंस्पायर करती हैं। चाहे बात केजुअल्स की हो या पार्टी वियर की। वह हर आउटफिट को एक अलग तरह से स्टाइल करती हैं और यही कारण है कि अक्सर लड़कियां उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर अपना खुद का स्टाइल क्रिएट करती हैं। हाल ही में अलाया एफ लंच के लिए बाहर निकली थीं और इस दौरान उन्होंने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस को अपने लुक का हिस्सा बनाया था। इस बॉडीकॉन ड्रेस में वह बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं। अगर आप भी आउटिंग के दौरान केजुअल्स में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ऐसे में आप अलाया के इस लेटेस्ट लुक से आईडिया ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं अलाया एफ के इस बॉडीकॉन ड्रेस लुक के बारे में-

डे टाइम में आउटिंग के लिए अलाया ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस को चुना। इस आउटफिट में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस एक ऐसा आउटफिट है, जो हर लड़की के समर्स वार्डरोब में होना ही चाहिए। अलाया ने इस बॉडीकॉन ड्रेस को और भी स्टाइलिश लुक देने के लिए इसे ओवरसाइज़्ड शर्ट के साथ लेयर किया। जिसे स्लीव्स को रोल अप किया गया और फ्रंट से नॉट बंधी हुई थी। बॉडीकॉन ड्रेस की लेयरिंग करके अलाया ने अपने लुक को एक स्टाइलिश ट्विस्ट दिया।

अलाया ने इस ब्लैक हाईनेक स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस के साथ Gucci के व्हाइट स्पोर्ट्स शूज को पेयर किया, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे। इसके अलावा लुइस वुइटन मोनोग्राम्ड बैग उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। वहीं एसेसरीज में अलाया ने गोल्ड टोन्ड ब्रेसलेट और रिंग्स को कैरी किया। मेकअप को अलाया ने बेहद नेचुरल रखा। उनका नेचुरल मेकअप लुक बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। लाइट बेस के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं हेयर्स को अलाया ने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया।
डे टाइम में आउटिंग के लिए अलाया का यह लुक एकदम परफेक्ट है। आपको अलाया एफ का यह बॉडीकॉन ड्रेस लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
