Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
BIG BOSS 11: पूरे सीजन में श्रीदेवी और मनीषा कोईराला जितनी खूबसूरत नजर आई Winner शिल्पा शिंदे

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ज्यादातर इस पूरे सीजन में किचन में रोटियां बनाते हुए सादे अंदाज में ही नजर आई। लेकिन जब जब वीकेंड के वार में वो सज धज के आती तो अपने लुक और खूबसूरती से फैंस के दिल पर छाप छोड़ जाती थी।
इसलिए इस सीजन में कई बार घर के कंटेस्टेंट तो कभी शो के होस्ट सलमान भी शिल्पा की तारीफ करते हुए नजर आए। किसी ने उनकी तुलना एक्ट्रेस मनीषा कोईराल से की थी तो किसी ने उन्हें प्रिटी जिंटा सा बताया। जहां शिल्पा शिंदे ने शो में भाभी जी के देसी अंदाज में प्रवेश किया था वहीं शो के फिनाले में वो बिल्कुल ग्लैमर्स अंदाज में नजर आई। आइए देखते है शिल्पा बिग बॉस 11 से बेहतरीन लुक। ब्यूटी सीक्रेट: इस वजह से 40 की उम्र में शिल्पा शिंदे दिखती है बला की खूबसूरत!

रानी मुखर्जी ने कहा मनीषा कोईराला के लुक
बिग बॉस सीजन 11 में अपनी अपकमिंग मूवी हिचकी के प्रमोशन के लिए घर में गई रानी मुखर्जी ने शिल्पा को देखकर कहा कि वो हूबहू एक्ट्रेस मनीषा कोईराला जैसी नजर आती है।

विकास गुप्ता ने कहा प्रिटी जिंटा
विकास गुप्ता और शिल्पा वैसे तो पूरे शो में दुश्मन बने हुए नजर आए। लेकिन बाद में दोनों के बीच की दुश्मनी गायब होती हुई नजर आई। एक बार विकास ने शिल्पा की तारीफ करते हुए कहा था कि जब वो मुस्कुराती है तो प्रिटी जिंटा की तरह नजर आती है।

सलमान ने भी की तारीफ
वैसे तो ये बात किसी से नहीं छिपी है कि सलमान इस पूरे सीजन शिल्पा की ही तरफदारी करते हुए नजर आए है। न्यू ईयर ईव के समय वीकेंड के वार पर सलमान ने शिल्पा की तारीफ करते हुए कहा था कि वो कही से भी 40 साल की नजर नहीं आती है।

ब्लैक में लगती है कमाल
इस सीजन शिल्पा कई बार ब्लैक आउटफिट्स में नजर आ चुकी है। घर के एक और सदस्य लव त्यागी ने तो ये तक कह दिया था कि शिल्पा ब्लैक में बहुत सुंदर नजर आती है। पुनीश और आकाश ने भी इस बात पर सहमति दी थी।

श्री देवी से तुलना
इस सीजन के आखिरी टास्क विकास सिटी में विकास ने शिल्पा से साड़ी पहनकर आने के लिए कहा था। जिसमें बाद में शिल्पा और पुनिश उनकी तुलना चांदनी की श्रीदेवी से करते हुए दिखे।

फिनाले में भी दिखी श्रीदेवी के लुक में
फिनाले में परफॉर्मेंस के दौरान शिल्पा और विकास ने एक डांस परफॉर्म किया था, जिसमें शिल्पा श्रीदेवी की तरह नागिन के अवतार में नजर आई।

सादे अंदाज में आई थी नजर
शिल्पा ने इस शो में एंट्री बहुत ही देसी अंदाज में की थी, दर्शकों को उनका ये ही अंदाज खूब भाया।

बिना मेकअप के ही दिखी शिल्पा
शिल्पा पूरे सीजन ज्यादातर बिना मेकअप के नजर आई।

फिनाले में ग्लैमर्स अंदाज
फिनाले में शिल्पा अपनी प्रतिद्धंदी हिना खान को लुक और स्टाइल के मामले में टक्कर देती हुई नजर आई। उन्होंने इस मौके पर गोल्डन क्रिस्टल एम्बॉयडरी वाला गाउन पहना था। जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमर्स नजर आ रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
