Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
ब्यूटी सीक्रेट: इस वजह से 40 की उम्र में शिल्पा शिंदे दिखती है बला की खूबसूरत!

टीवी सीरियल "भाभी जी घर पर हैं" से पॉपुलर हुई शिल्पा शिंदे इन दिनों बिग बॉस 11 के सीजन के दमदार प्रतिभागियों में से एक है। बिग बॉस के शो में शिल्पा शिंदे की खूबसूरती खूब नजर आ रही है। 40 की उम्र में भी शिल्पा शिंदे शो के दूसरी महिला प्रतिभागियों को खूबसूरती के मामले में कांटे की टक्कर देती हुई नजर आई। शो में कई बार शो के होस्ट सलमान खान भी शिल्पा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए नजर आए। यहां तक की शो में उनके दुश्मन से दोस्त बने विकास गुप्ता ने तो उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा तक से तुलना कर दी थी।

जब से टीवी की ये भाभी जी बिग बॉस हाउस में एंटर हुई हैं तब से हर कोई इनकी इसी ग्लोइंग त्वचा के बारे में बाते कर रहा है। शिल्पा शिंदे के फैन्स तो उनकी खूबसूरती के कायल हैं और जानना चाहता है कि उनकी इस शाइनी स्किन का सीक्रेट क्या है। हमें मालूम चला है शिल्पा के ग्लोइंग स्किन का राज आइए जानते है उनका ब्यूटी सीक्रेट।

यह है सीक्रेट: नारियल का तेल
शिल्पा शिंदे रात को सोने से पहले पूरी बॉडी पर नारियल का तेल लगाती हैं। सिर से लेकर पांव तक यहां तक की चेहरे पर भी वो डेली नारियल का तेल ज़रूर इस्तेमाल करती हैं। अगर शिल्पा कभी रात में नारियल का तेल ना लगा पाएं तो वो सुबह नहाने से पहले इसे जरूर इस्तेमाल करती हैं। नारियल का तेल कितना फायदेमंद है इस बात का अंदाज़ा आपको शिल्पा शिंदे की ग्लोइंग स्किन देखकर लग ही जाएगा।

एंटी एजिंग गुणों से भरपूर
नारियल तेल में एंटी एजिंग गुण पाएं जाते है। हम नारियल के तेल के फायदे बताते हैं जिसे जानने के बाद आप भी महंगी ब्यूटी क्रीम की जगह डेली नारियल का तेल इस्तेमाल करने लगेंगीं। यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण एक्जिमा के इलाज में भी मदद कर सकता है।

डार्क सर्किल हटाएं
रात को सोने से पहले अगर नारियल के तेल की कुछ बूंदों से अगर आंख के चारों ओर मसाज की जाए तो कुछ महिनों में ही आप डार्क सर्किल से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें पाएं जाने वाले फ़िटेन्यूटेन्ट्स और पॉलीफेनोलआपको कभी भी झुर्रियां नहीं आएंगीं।

त्वचा के दाग-धब्बे
अगर स्किन पर किसी वजह से कोई दाग है तो आप दिन में 2 बार नारियल तेल की कुछ बूंदें वहां लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें कुछ ही दिनों में त्वचा के दाग-धब्बे गायब हो जाएंगें।

शाइनी हेयर
नारियल तेल को अगर हल्का गर्म करके बालों में डेली लगाया जाए तो बाल मुलायम, घने और चमकदार हो जाते हैं।

फटे होंठ
कई लोगों के होंठ अकसर किसी वजह से फट जाते हैं लेकिन मार्केट से मिलने वाली क्रीम की जगह अगर आप होठों पर नारियल के तेल से मसाज करेंगीं तो होंठ मुलायम हो जाएंगें।

फेशियल मसाज
चेहरे पर किसी फेस क्रीम की जगह अगर आप डेली नारियल तेल की कुछ बूंदों से मसाज करेंगी तो आपको फेशियल की जरूरत भी नहीं है आपका चेहरा ग्लोइंग और बिना दाग धब्बों के नज़र आएगा।

प्राइमर के तौर पर
मेकअप करने से से 20 मिनट पहले आप पानी से अच्छी तरह अपना चेहरा धो लें और फिर नारियल के तेल की कुछ बूंदों से चेहरे पर मसाज करें इसके 10 मिनट बाद आप कॉटन से इसे साफ करके मेकअप लगाएं आपका मेकअप आपको एक्सट्रा ग्लो देगा।

नहाने के बाद-
नारियल का तेल एक प्राकृतिक माइॅश्चराइजर है। डेली नहाने के बाद स्किन पर क्रीम की जगह नारियल तेल से हल्की मसाज करें आपकी स्किन पर चेहरे से लेकर पांव तक चमक बनी रहेगी।

मेकअप रिमूवर
नारियल का तेल कोल्ड क्रीम की तरह आपका मेकअप उतारने का काम भी करता है। कॉटन में नारियल का तेल लेकर आप मेकअप भी रीमूव कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
