Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
स्टार परिवार न्यू ईयर स्पेशल इवेंट में दिखा हिना खान का स्वैग, ब्लैक आउटफिट में बिखेरा जलवा
ये रिश्ता क्या कहलाता है, जैसे सुपरहिट सीरियल में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने परदे पर भले ही एक भोली-भाली बहू का किरदार निभाया हो, लेकिन रियल लाइफ में हिना खान काफी स्टाइलिश है। छोटे परदे से बड़े परदे का सफर तय करने वाली हिना कसौटी जिन्दगी की 2 और बिग बॉस जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।
हिना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उनका हर लुक एक से बढ़कर एक होता है। कुछ दिनों पहले हिना ने पीच गाउन में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें उनका फेमिनिन लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा था। अब उन्होंने ब्लैक और सिल्वर आउटफिट में कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की, जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज व स्वैग देखने को मिला। हिना ने यह लुक स्टार परिवार न्यू ईयर स्पेशल इवेंट के लिए कैरी किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था हिना का यह स्टनिंग लुक-

कुछ ऐसा था लुक
एक्ट्रेस हिना खान का यह लुक काफी स्टाइलिश था और फैशन के न्यू गोल्स सेट कर रहा था। इस लुक में हिना खान ने ब्लैक और सिल्वर कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। हिना ने हॉल्टर नेक स्वीटहार्ट नेकलाइन क्रॉप टॉप को पहना, जिस पर सीक्वेंस डिटेलिंग की गई। इस टॉप के नेक पर मल्टीपल स्ट्रैप्स क्रिसक्रॉस डिटेलिंग थी, वहीं बैक पर भी स्ट्रैप्स लुक इसे काफी स्टाइलिश बना रहा था। इसके साथ हिना ने हाई वेस्ट फुल लेंथ स्कर्ट को टीमअप किया। जिसमें थाई हाई टू स्लिट्स थे। हिना ने इस स्टाइलिश स्कर्ट की ब्लैक स्किनी शॉर्ट्स के साथ लेयरिंग की। वहीं एसेसरीज में हिना ने हूप्स ईयररिंग्स और नोज रिंग पहनी।

मेकअप व हेयर लुक
मेकअप में हिना ने मोनोक्रोम लुक अपनाया। आईज को सॉफ्ट स्मोकी लुक दिया और लिप्स पर मैट लिपस्टिक लुक रखा। वहीं नेल्स पर हिना ने व्हाइट नेलपेंट कैरी की। अगर हेयरस्टाइल की बात हो तो हिना ने फ्रंट से पांच डच ब्रेड बनाई और बाकी हेयर्स को उन्होंने ओपन ही रखा। ओपन हेयर को उन्होंने वेव्स लुक दिया।



Click it and Unblock the Notifications
