Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लेक्मे फैशन वीक 2018, फिनाले में करीना कपूर ने दिखाएं फैशन के डिफरेंट शेड

लैक्मे फैशन वीक 2018 के ग्रैंड फिनाले के रैम्प पर रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी स्टाइलिश अपीयरेंस इस शाम को खास बना दिया। फाइनल राउंड में इस दिवा ने रैंप पर चलकर इस इवेंट पर चार चांद लगा दिए। करीना कपूर खान ने फैशन डिजायनर मोनिशा जयसिंह की होलोग्राफिक ऑफ-शोल्डर गाउन पहन रैंपवॉक किया। वो जैसे ही रैंप पर ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर उतरीं तो वहां मौजूद तमाम लोगों की नजरें सिर्फ उन पर ही ठहर गई। करीना का ये ड्रेस शो की थीम 'शेड्स ऑफ दिवा' थीम के साथ खूब जंच रहा था। अपनी एलिगेंसी और स्टाइल से करीना ने रैम्प वॉक कर ऑडियंस का दिल जीत लिया।

वो इस ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही थी,करीना ने अपने इस लुक को सॉफ्ट कर्ल्स और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया गया था। रैंप वॉक के दौरान करीना कपूर काफी अलग-अलग मूड के साथ नजर आई।

करीना वैसे भी बी-टाउन पर अपने स्टाइल और ग्लैमर के लिए जानी जाती है। करीना ने फिर से एक बार फिर फैंस को बता दिया कि यूं ही उन्हें बॉलीवुड की स्टाइलिश दिवा नहीं कहा जाता है। आपको बता दें कि रैम्प वॉक करने से पहले करीना ने इस इवेंट में अपना पहला मेकअप लाइन (Kareena Kapoor Khan by Lakmé Absolute) लॉन्च किया है।

इससे पहले करिश्मा कपूर, जाहन्वी कपूर, जैकलीन, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा समेत कई सारी अभिनेत्रियां लैक्मे फैशन वीक के रैम्प पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं। मोनीशा जयसिंह के शो में करण जौहर, श्वेता बच्चन, सुजैन खान समेत कई सारे सेलिब्रिटीज बतौर ऑडियंस इस शो में पहुंचे थे।



Click it and Unblock the Notifications
