Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
सुषमा स्वराज को खूब पसंद थी सिल्क और कॉटन की साड़ी, दिन के हिसाब से चुनती थी कलर
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार रात एम्स में निधन हो गया। सुषमा स्वराज अपने राजनीतिक कॅरियर के दौरान किए गए कामों के अलावा अपने प्रखर व्यक्तित्व के लिए भी जानी जाती थी। यूं तो सुषमा स्वराज का रहन सहन काफी सादा था। लेकिन आम महिलाओं की तरह उन्हें भी तीज-त्योहार में सजना संवरना काफी पसंद था।
विदेशी दौरा हो या फिर संसद में तीखी बहस के दौरान सुषमा को हमेशा साड़ी में देखा गया था। साड़ी न सिर्फ उनके लिए एक परिधान था बल्कि वो उसे अपनी गरिमा से जोड़कर भी देखती थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सुषमा स्वराज ने साड़ी को पहचान दिलाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुषमा स्वराज हर दिन के अनुसार कलर देखकर साड़ी पहना करती थी।

साड़ी के साथ मैचिंग शॉल
सुषमा स्वराज साड़ी के साथ उसकी मैचिंग के शॉल ही कैरी करती थी। जो उन्हें बहुत एलिगेंट और सिम्पल लुक देता था। साड़ी के साथ शॉल को कैरी करने के भी उनकी एक अदा था। या तो कंधे पर एक साइड में भी शॉल को लटका लेती हैं और गले में दुपट्टे की तरह उसे कैरी करती थी। कभी कभी साड़ी के पल्लू के बजाय सिर ढकने के लिए भी वो अपनी शॉल को यूज़ करती हैं।

जैकेट साड़ी को बनाया ट्रेंड
साड़ी के साथ जैकेट पहनने के ट्रेंड को भी सुषमा स्वराज ने ही कहीं न कहीं फेमस किया था। कई विदेशी दौरों के दौरान सुषमा को साड़ी के साथ हाफ जैकेट में देखा गया था। वह शॉल की तरह जैकेट भी साड़ी के मैचिंग की ही कैरी करती थीं। यह उनका सिग्नेचर स्टाइल बन चुका था। इतना ही नहीं, उन पर यह लुक काफी फबता भी था।

सिल्क और कॉटन साड़िया थी फेवरेट
सुषमा के पास साड़ियों का बेहद क्लासी कलेक्शन था। सबसे ज्यादा उन्हें कॉटन और सिल्क की साड़ियां पसंद थीं। वह ज्यादातर इन्हीं में नजर आती थीं। वह कभी-कभार सूट भी पहनती थीं, लेकिन संसद में और विदेशी दौरों के दौरान वह हमेशा साड़ी में ही नजर आती थीं।

बेहद सिम्पल था सुषमा का स्टाइल
सुषमा स्वराज का स्टाइल बेहद सिंपल और एलीगेंट हैं। मांग में सिंदूर, माथे पर गोल लाल बिंदी एक हाथ में घड़ी और मोती की माला या मंगलसूत्र जैसी कम से कम ज्वेलरी पहनना सुषमा स्वराज का स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। तो भारत की मोस्ट स्टाइलिश राजनेता में सुषमा स्वराज भी एक हैं। जो ना सिर्फ अपने तीखे और सुलझे हुए बयानों से बल्कि अपने फैशन की वजह से भी कई लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

सजना संवरना पसंद था सुषमा स्वराज को
यूं तो आप सुषमा स्वराज को हमेशा ही मंगलसूत्र या मोती की माला पहनें और एक हाथ में घड़ी और एक हाथ में चूड़ी पहने देखेंगे लेकिन उनके घर अगर कोई फंक्शन हो या फिर कोई खास त्योहार हो तो वो पूरी तरह से सजी हुई ही नज़र आती हैं। नाक में नथ पहनने से लेकर शाइनी सिल्की आउटफिट उन्हें सब पसंद हैं। करवाचौथ जैसे खास त्योहार को जिसमें सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं, ऐसे मौकों पर वो हर आम महिला की तरह सजना सवरना और सोने के गहने पहनना पसंद करती हैं।

कलर कोड में रखती थी विश्वास
आपको जानकर हैरान होगी कि सुषमा स्वराज का ज्योतिष और रत्न विज्ञान में बहुत रुचि थी। वह ग्रह नक्षत्रों के अनुसार ही साड़ी का कलर चुनती थी और खाना खाती थी। हर सोमवार को वो सफेद रंग की साड़ी पहनने के साथ सफेद अन्न खाती थी। ( सोमवार को वो खाने में गोभी और सफेद चना खाती थी क्योंकि इसके पीछे तर्क ये था कि सोमवार का ग्रह स्वामी चंद्र यानी Moon होता है और इसका रत्न मोती होता है।) ऐसे ही वो मंगलवार को रेड या मेहरुन रंग पहनती थी और खाने में राजमा और गाजर खाती थी। इसी तरह शनिवार जो कि शनि देवता का दिन होता है इस दिन ब्लैक कलर पहनने के साथ नीलम की अंगूठी पहना करती थी।



Click it and Unblock the Notifications
