Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इस दुर्गा पूजा, सेलिब्रेटी के इन बेस्ट लुक को फॉलो करके आप भी दिख सकती है स्टाइलिश Diva..
दुर्गा पूजा के लिए हर बंगाली लड़की सबसे खास और खूबसूरत दिखने की तैयारियों में जुटी होगी। बंगाल के लोगों और इस पूजा को बड़ी धूमधाम से मनाने वाले लोगों ने तो अपने लिए कपड़ों की खरीदारी शुरु भी कर दी होगी।

आपकी पूजो शॉपिंग खत्म होने से पहले हम आपको कुछ जरूरी बात बताना चाहते हैं। फैशन का मतलब सिर्फ सुंदर दिखना ही नहीं बल्कि लेटेस्ट ट्रेंड के साथ चलना ही सही फैशन है। इससे पहले कि आप शॉपिंग खत्म करें हम आपको दुर्गा पूजा के लिए कुछ लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताना चाहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको उन चीज़ों के बारे में बता रहे हैं जो इस साल फैशन और ट्रेंड की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे हैं।

मोटिफ प्रिंट
मोटिफ का मतलब होता है छपाई की प्रक्रिया जिसमें एक ही डिज़ाइन और पैटर्न को पूरे आउटफिट पर बनाया जाता है। मोटिफ प्रिंट को ब्लॉक प्रिंट भी कहा जाता है और इस बार दुर्गा पूजा के लिए मोटिफ प्रिंट के आउट फिट सबसे ज्यादा जंचने वाले हैं।
कपड़ों के स्टोर्स में आपको मोटिफ प्रिंट के कई सारे आउटफिट मिल जाएंगें और आप चाहें तो ऑनलाइन भी इसे खरीद सकती हैं। इसमें आपको साड़ी से लेकर पैंट्स तक सब कुछ मिल जाएगा।

गमछा प्रिंट
आप शायद गमछा प्रिंट के बारे में नहीं जानते होंगें। ये एक अनोखा हाथ से बना कपड़ा होता है जिसे विशेष रूप से बंगाल के घरों में प्रयोग किया जाता है। ये काफी मुलायम और पहनने में आसान होता है।
डिज़ाइनर्स अब गमछा से साड़ी से लेकर कई तरह की ड्रेस बनाने लगे हैं। इस साल की दुर्गा पूजा गमछा से बने कपड़ों के बिना कुछ अधूरी लगेगी इसलिए इस दुर्गा पूजा पर गमछा ड्रेस जरूर पहनें।

एंब्रॉयड्री टस्सर
पारंपरिक सिल्क का कपड़ा होता है टस्सर और बंगाल और भारत के अन्य हिस्सों में व्यापक रूप से इसकी खेती की जाती है। कई सालों से लोग टस्सर का प्रयोग साड़ी बनाने में करते हैं।
इस साल आप टस्सर की सिल्क साड़ी में थोड़ा बदलाव कर पहन सकती हैं। टस्सर सिल्क पर एंब्रॉयड्री की हुई साड़ी इस दुर्गा पूजा में आपकी खूबसूरती के साथ-साथ स्टाइल में चार चांद लगा सकती है। सालों से महिलाएं दुर्गा पूजा पर टस्सर की सिल्क साडिया पहनती आईं हैं।

बाटिक प्रिंट
बंगाल का एक और हाथ से निर्मित पांरपरिक कपड़ा है बाटिक प्रिंट। ये टाई एंड डाई प्रिंट का होता है जिसका प्रयोग साड़ी, कुर्ता और ब्लाऊज़ बनाने में किया जाता है। पुरुषों के लिए बाटिक प्रिंट के कुर्ते और कमीज़ भी बनाई जाती है।
आप इन्हें जब चाहे पहन सकती हैं लेकिन दुर्गा पूजा के समय बाटिक प्रिंट का ट्रेंड खबू चलता है इसलिए इस बार आप भी बाटिक प्रिंट जरूर ट्राई करें।

कंट्रास्ट ब्लाऊज़
पिछले साल साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाऊज़ का ट्रेंड था लेकिन अब ये फैशन से बाहर हो चुके हैं और एक बार फिर से कंट्रास्ट ब्लाऊज़ का चलन शुरु हो गया है। अब साड़ी के साथ अलग-अलग रंग के ब्लाऊज़ पहनने का ट्रेंड है और इस साल दुर्गा पूजा पर आपको साड़ी के साथ कंट्रास्ट्र ब्लाऊज़ पहनना चाहिए।
आप एब्सट्रैक्ट (निराकार डिज़ाइन) प्रिंट वाले ब्लाऊज को किसी भी तरह की साड़ी के साथ मैच कर सकती हैं। आपके साड़ी पहनने के तरीके पर ही आपकी लुक निर्भर करती है।

अफगान ज्वेलरी
आउटफिट के बारे में तो हमने आपको बहुत बता दिया, चलिउ अब बात करते हैं फैशन और ट्रेंड में चल रही ज्वेलरी की। इस साल दुर्गा पूजा पर अफगान ज्वेलरी खूब जचेगी। इसे आप साड़ी, कुर्ता या फिर किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं। अगर अब तक आपने अफगान ज्वेलरी नहीं खरीदी तो अब खरीद लें।



Click it and Unblock the Notifications
