Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
लेक्मे फैशन वीक के रैंप पर दिखा अर्जुन और जैकलीन का जलवा
लेक्मे फैशन वीक समर रिसॉर्ट 2016 बडे़ जोरों-शोरों के साथ महबूब स्टूडियो में शुरू हुआ। फैशन वीक के पहले दिन मनीष मल्होत्रा ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ मिल कर रैंप पर जलवा बिखेरा और एक से बढ़ कर एक डिजायनर वेयर पेश किये।
मनीष के लिये जो शोस्टॉपर बने उनमें से अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज एक थे। यही नहीं इनके अलावा यहां पर और भी कई बडे़-बडे़ सितारे जैसे करीना कपूर भी मौजूद थीं। मनीष ने रैंप पर ब्रैंड न्यू कलेक्शन पेश किया जो कि अर्थ, वॉटर, फायर आदि से प्रेरित थे।
इस बार मनीष का पूरा कलेक्शन गर्मियों में होने वाली शादियों पर बेस्ड था। तभी तो मनीष के कलेक्शन में पेस्टल रंगों की भरमार देखने को मिली। इसमें आपको लहंगे, केप्स, जंपसूट्स, खूबसूरत ब्लाउज, कुर्ते और सिल्क जैकेट्स देखने को मिलेंगे। आइये एक नज़र इनके कलेक्शन पर भी डालते हैं...

करीना और मनीष
करीना इस फैशन शो में ब्लश पिंक सारी में दिखीं।

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर शोस्टॉपर बने थे और उन्होने एक बड़ी खूबसूरत सिल्क जैकेट और ब्लू कुर्ता पहन रखा था।

जैकलीन फर्नांडीज
नेट वर्क लहंगे में जैकलीन फर्नांडीज ने भी मनीष मल्होत्रा के लिये रैंप वॉक की।

वाइट नेहरू जैकेट और स्कर्ट
रैंप पर थोड़ा ड्रमैटिक लुक भी देखने को मिला। इस दौरान मॉडल ने नेहरू जैके के साथ लेयर वाली स्कर्ट पहन रखी थी।

गर्मियों के लिये शादी के लहंगे
गर्मियों के लिये यह लहंगा काफी अच्छा है।

पेस्टल कलर का लहंग
इस बार लहंगे में दुपट्टे की जगह ऊपर की ओर है जो कि काफी स्टाइलिश लुक प्रदान कर रहा है।

लहंगे से बोर हो चुकी हैं तो ये ट्राई करें
यह आउटफिट बिल्कुल स्टाइलिश है और इसे पहनने के बाद आप बिल्कुल हट कर लगेंगी।

ऑफ शोल्डर ड्रेस
ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ विक्टोरिया स्कर्ट काफी स्टाइलिश और यूनीक दिख रही है। इसे जरुर ट्राई करना चाहिये क्योंकि यह आपके लुक को चेंज कर सकती है।

समुंद्री रंग के ड्रेस
रैंप पर सी शेड्स के भी ड्रेस काफी देखने को मिले। इसमें दी हुई डीप नेकलाइन काफी स्टाइलिश लग रही है। गर्मियों के लिये यह पेस्टल कलर काफी अच्छा है।

शोल्डर कट आउट्स
इस सीज़न कुछ नया ट्राई करें और इस केप टॉप तथा घेरदार स्कर्ट को अपनी कपड़े की अल्मारी में शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
