Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
Flyx Filmfare OTT Awards 2020: गाउन में दिखा दीवाज़ का स्वैग
फिल्मफेयर अवॉर्ड के जरिए सभी एक्टर्स व इंडस्ट्री को उनके काम के लिए रेकिग्निशन मिलता है। लेकिन कोरोना वायरस से बॉलीवुड व इंडस्ट्री पर भी अपना गहरा प्रभाव डाला। कोरोना वायरस के कहर के चलते सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था और इसलिए फिल्मों को डिजिटल रूप से जारी किया गया था। जिसके कारण फिल्मफेयर ने इस बार ओटीटी सामग्री को सम्मानित करने का फैसला किया। द फ्लाईक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2020 हाल ही में मुंबई में हुआ। इस अवार्ड शो में सेलेब्स ने हर बार की तरह अपना स्टाइल फ्लॉन्ट किया। खासतौर से नोरा फतेही से लेकर जेनिफर विंगेट और अन्य कई सेलेब्स गाउन लुक में नजर आईं। किसी से गाउन में स्टनिंग लुक कैरी किया तो किसी से फेमिनिन बेबी डॉल स्टाइल कैरी किया। ऐसे में अगर आप भी गाउन को अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप द फ्लाईक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2020 में एक्ट्रेस के गाउन लुक को देख सकती हैं-

नोरा फतेही इन ए पिंक एंड व्हाइट लेयर्ड गाउन
नोरा फतेही का गाउन लुक काफी इंप्रेसिव था। अवार्ड फंक्शन के लिए नोरा फतेही ने एक स्ट्रैपलेस बेबी-पिंक और व्हाइट गाउन कैरी किया था। मार्चेसा लेबल के इस गाउन में नोरा एक बार्बी डॉल की तरह लग रही थी। इस गाउन का मल्टीपल लेयर इसे एक वाल्यूम दे रहा था। वहीं इस गाउन के साथ नोरा ने ब्रॉड बैंड-टाइप बेल्ट को टीमअप किया। जिससे उनकी बॉडी अधिक डिटेल्ड लुक दे रही थी। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ नोरा ने सिल्वर कलर के पम्पस टीमअप किए। नोरा ने इस लुक को मेनका हरिसिंघानी ने स्टाइल किया। अपने इस गाउन को नोरा ने फराह खान के लेबल से मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। वहीं मेकअप में नोरा ने कोहल आईज, लाइट पिंक आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और लाइट-पिंक लिप शेड को कैरी किया है। हेयर्स को नोरा ने साइड-पार्टेड हैवी कर्ल्स लुक दिया।

जेनिफर विंगेट इन शिमरिंग डार्क ग्रीन गाउन
जेनिफर विंगेट ने सुरभि चोपड़ा द्वारा डिजाइन किया हुआ एक स्लीवलेस प्लंजिंग नेकलाइन डार्क-ग्रीन गाउन पहना था। जिसमें वह यकीनन बेहद फ्लॉलेस लग रही थी। इस बॉडी हगिंग गाउन में चेक्ड पैटर्न बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रहा था। इस गाउन के साथ जेनिफर ने हील्स को कैरी किया। जेनिफर के इस लुक को नताशा बोथरा ने स्टाइल किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जेनिफर ने डिवाइनस क्रिएशन्स ब्रान्ड के सिल्वर-टोंड इयररिंग्स, रिंग्स और ब्रेसलेट को टीमअप किया। वहीं मेकअप में जेनिफर ने मोनोक्रोम लुक अपनाया। लाइट पिंक शेड को उन्होंने अपने मेकअप का हिस्सा बनाया। आईशैडो को हल्का शिमरी लुक दिया और हैवी मस्कारा अप्लाई किया। वहीं हेयर्स में जेनिफर ने मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन वेव्स लुक दिया।

ज़रीन खान इन रेड कॉकटेल गाउन
अवार्ड फंक्शन के लिए, ज़रीन खान ने एक स्लीवलेस प्लंजिंग-नेकलाइन ब्राइट-रेड गाउन को कैरी किया। इस गाउन के नेकलाइन पर सीक्वेंस डिटेलिंग की गई थी, जो इसे और भी गार्जियस बना रही थी। वहीं इस कॉकटेल गाउन में बॉडी-हगिंग बाडिस और फ्लेयर्ड हेम था। इस गाउन के साथ ज़रीन ने थिन बैंड-स्टाइल बेल्ट को टीमअप किया। अपने आउटफिट के साथ ज़रीन ने सिल्वर-टोंड इयररिंग्स, टैसल-डिटेल्ड रिस्ट पीस और ब्लैक रिंग पहनी। वहीं हेयर्स में ज़रीन ने साइड-पार्टेड लॉन्ग लेयर्ड ट्रेस को लूज लुक दिया और मेकअप में कोहल आईज, हाइलाइटेड चीकबोन्स और पिंक लिप शेड से अपने लुक को कंप्लीट किया।

तृप्ति डिमरी इन मेटैलिक फिशटेल गाउन
तृप्ति डिमरी ने अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइ की गई एक स्ट्रेपलेस ब्लैक फिशटेल गाउन को कैरी किया। इस ब्लैक गाउन में वेस्ट पर मैटेलिक सिल्वर स्ट्राइप पैटर्न को शामिल किया गया। वहीं इस गाउन में रेड रफल्ड बो शेप ड्रेप इस गाउन को एक क्लासी और मॉडर्न लुक दे रहा था। तृप्कि के इस लुक को हू वॉट व्हाट व्हेन टीम द्वारा स्टाइल किया गया। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए तृप्ति ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की। मेकअप में तृप्ति ने रेड लिप्स लुक रखा और हेयर्स में बैंग्स विद लूज वेव्स लुक कैरी किया।

सैये एम मांजरेकर इन येलो स्लिट गाउन
सैये एम मांजरेकर ने अवार्ड फंक्शन में गेविन मिगुएल द्वारा डिजाइन किया गया वन शोल्डर ब्राइट येलो फ्लेयर्ड गाउन को कैरी किया। जिसमें बॉडिस और कमर पर कटआउट लुक इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। इस गाउन में वन साइड थाई हाई स्लिट लुक दिया गया था। इस गाउन के साथ सैये एम मांजरेकर ने मैचिंग बैंड-टाइप नॉटेड बेल्ट को कैरी किया। इस गाउन को एसेसराइज करने के लिए सैये ने संजना ज्वेलर्स के स्टड और महेश नंददास के रिंग्स और कफ्स को स्टाइल किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सैये ने गोल्डन हील्स को कैरी किया। वहीं मेकअप में सैये ने रेड लिप्स, हाईलाइट चीकबोन्स लुक रखा और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग के साथ स्लीक ओपन लुक रखा।
तो, आपको इन दीवाज़ में से किसका गाउन सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications