Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
फेफडों को स्वस्थ रखने के लिए आज़माएं ये प्राकृतिक तरीके
हमारे शरीर में एक अंग ऐसा भी है जो बिना थके काम करता है जिसका नाम है फेफड़े। उनके साथ सबसे ज्यादा दुर्व्यवहार किया जाता है। आजकल हमारा लाइफस्टाइल इतना ज्यादा खराब हो गया है कि हम अपनी बॉडी का बिलकुल भी ख्याल नहीं रख पाते हैं। इसमें फेफड़ों की सेहत को नज़रअंदाज करना भी शामिल है। दुनिया भर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण फेफड़ों को होने वाले नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
फेफडों के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम धूम्रपान छोड़ना है। इसके अलावा कुछ प्राकृतिक तरीके हैं जिनके द्वारा आप अपनी सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं और फेफड़ों को मजबूत बना सकते हैं।

गहरी सांस लें
गहरी सांस लेना सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। यह भी सबसे आसान तरीकों में से एक है। साथ ही प्रतिदिन योग करने से भी फेफड़े मजबूत रहते हैं। व्यायाम का कोई भी रूप आपकी सांस लेने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। तैराकी, जॉगिंग या ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों से आपको सांस लेने में मदद मिलती है।

हाइड्रेड रहें
पानी हमारे शरीर से जुड़ी बहुत सी समस्याओं का इलाज है। नियमित रूप से पानी पीने से रक्त प्रवाह में सुधार आता है जिससे फेफड़ों को हाइड्रेटेड रहने में सहायता मिलती है।

लहसुन और प्याज का करें सेवन
आपको जानकर हैरानी होगी कि लहसुन या प्याज जैसे तीखे खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल को कम करने और फेफड़ों को प्रभावित करने वाले संक्रमणों से लड़ने में मददगार होते हैं। शिमला मिर्च में मौजूद मसालेदार यौगिक रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और संक्रमण से लड़ता है।

अखरोट खांए
से भरपूर अखरोट और बीज आहार के लिए अच्छे होते हैं। ये आपको स्वस्थ रखते हैं और स्वस्थ फेफड़ों के कार्य में योगदान करते हैं।

सिट्रस फल खाएं
नियमित रूप से सिट्रस फलों का सेवन करें। फलों में विटामिन सी बहुत होता है जो कि फेफड़ों को ऑक्सीजन का प्रवाह करने में मदद करता है। कद्दू भी विटामिन सी से भरपूर होता है एवं यह फेफड़ों की बीमारियों की संभावना को कम करता है। गाजर में भी समान गुण होते हैं जो कि कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

जुकाम को करें ठीक
हर रात एक गिलास गर्म दूध में हल्दी मिलाएं। यह संक्रमण और फेफड़ों के रोगों से लड़ने में मदद करता है। ये जुकाम को भी ठीक करता है।

अदरक खाएं
अदरक जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं, फेफड़ों से प्रदूषकों से छुटकारा पाने में मदद करती है। अदरक को आप कच्चा या खाने में पका कर भी खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
