Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ताल मिश्री के बारे में सुना है, इस भूरे रंग की मिश्री को खाने के बहुत फायदे
अधिकतर लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। जब भी उन्हें स्वीट क्रेविंग होती है तो ऐसे में वे शुगर या शुगर से बनी आइटम्स खाते हैं। हालांकि, इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में शुगर को मिश्री से स्विच करने की सलाह दी जाती है।
मार्केट में सफेद रंग की कई अलग-अलग तरह की मिश्री मिलती है, जिसका लोग सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मिश्री सिर्फ सफेद रंग की नहीं होती है, बल्कि भूरे रंग की भी एक मिश्री होती है, जिसे ताल मिश्री कहते हैं।

ताड़ या खजूर के रस से बनने वाली यह मिश्री एक नेचुरल स्वीटनर की तरह काम करती है और इसलिए इसका सेवन करना किसी भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं माना जाता है। बल्कि जब आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको कई बेमिसाल लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ताल मिश्री से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-
ताल मिश्री क्या है?
ताल मिश्री के फायदों के बारे में जानने से पहले आपको इसके बारे में जानना चाहिए। ताल मिश्री वास्तव में ताड़ के पेड़ के फूलों से बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए पहले इन फूलों के रस को उबालकर गाढ़ा किया जाता है। इसके बाद तैयार रस को सांचों में डालकर जमाया जाता है, जिससे ताल मिश्री तैयार होती है। ताड़ के पेड़ से बनने के कारण ही इसे ताल मिश्री कहा जाता है। इस मिश्री में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं और इसलिए इस मिश्री को आयुर्वेदिक दवाईयों को तैयार करते समय काम में लाया जाता है।
ताल मिश्री के पोषक तत्व
जहां रिफांइड शुगर सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, वहीं ताल मिश्री को स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह एक नेचुरल स्वीटनर है, इसलिए इसे कोई भी बेझिझक खा सकता है। जहां तक इसके पोषक तत्वों की बात हो तो इसमें आपको कई तरह के विटामिन व मिनरल्स जैसे कैल्शियम, विटामिन बी 12, आयरन और अमीनो एसिड आदि मिलते हैं। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं।
बेहतर डाइजेशन में मददगार
आमतौर पर, लोग खाने के बाद सौंफ व मिश्री का सेवन करते हैं, जिससे उनका डाइजेशन बेहतर तरीके से काम कर सके। लेकिन अगर आप चाहें तो सफेद मिश्री के स्थान पर ताल मिश्री को भी सौंफ के साथ खा सकते हैं। यह ना केवल भोजन के पाचन में मददगार है, बल्कि इससे पेट को ठंडक भी मिलती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में विशेष रूप से ताल मिश्री के सेवन की सलाह दी जाती है।
शिशु के लिए भी लाभदायक
ताल मिश्री का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि सिर्फ व्यस्क ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों को भी इसे आसानी से दिया जा सकता है। अगर आपका शिशु 6 माह से अधिक उम्र का है और आपने उसे सॉलिड फूड देना शुरू कर दिया है तो आप उसे ताल मिश्री का पानी भी मिला सकते हैं। चूंकि छोटे बच्चों को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, इसलिए ताल मिश्री के पानी से उन्हें काफी लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, ताल मिश्री में मौजूद पोषक तत्व शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास में मददगार साबित होते हैं।
खून की कमी को करे दूर
आज के समय में अधिकतर लोग खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर ताल मिश्री का सेवन किया जाता है तो इससे खून की कमी की समस्या काफी हद तक दूर होती है। दरअसल, ताल मिश्री में आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है और इसलिए जब इसका सेवन किया जाता है तो इससे व्यक्ति का हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। ताल मिश्री आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होती है।
मिलती है एनर्जी
अगर कोई व्यक्ति हमेशा लो एनर्जी के कारण परेशान रहता है या फिर आप खुद को अधिक एनर्जेटिक फील करवाना चाहते हैं तो आपको ताल मिश्री का सेवन अवश्य करना चाहिए। ताल मिश्री को ताड़ या खजूर की मदद से बनाया जाता है। जिसके कारण यह नेचुरल स्वीटनर एक एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। कॉफी की जगह ताल मिश्री खुद को एक्टिव फील करवाने का एक बेहतरीन ऑप्शन है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
