Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
इन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए बैंगन, वरना सेहत हो सकती है गंभीर रूप से खराब
Who Should Not Eat Baingan: चटपटी सी बैंगन की सब्जी खाने में जितनी मजेदार लगती है उतनी ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिंस भरपूर मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए बैंगन की सब्जी या भर्ता हेल्दी नहीं होता है। कुछ खास शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन जहर के समान असर दिखा सकता है। अगर आप भी बैंगन खाने के शौकीन हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि कहीं आप इन 7 लोगों की लिस्ट में तो शामिल नहीं हैं, जिनके लिए बैंगन का एक टुकड़ा भी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर बैंगन आखिर क्यों बन जाता है 'विलेन'?
बैंगन न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में ये नुकसानदायक होता है। दरअसल, बैंगन में मौजूद ऑक्सालेट (Oxalates) अधिक मात्रा में होता है जो शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर क्रिस्टल बनाने लगता है, जिससे पथरी जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसके साथ ही बैंगन में सोलेनाइन (Solanine) पाया जाता है जो एक प्राकृतिक टॉक्सिन है। अत्यधिक मात्रा में सोलेनाइन का सेवन शरीर में सूजन और पेट की खराबी का कारण बन सकता है।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए बैंगन
1. किडनी स्टोन (पथरी) के मरीजों को नहीं खाना चाहिए बैंगन
जिन लोगों को पथरी की समस्या हो फिर चाहे वो किडनी में हो या गॉलब्लेडर (पित्त की थैली) में उन्हें बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए। बैंगन में मौजूद ऑक्सालेट शरीर में कैल्शियम को सोखने से रोकता है, जिससे कैल्शियम-ऑक्सालेट स्टोन का आकार तेजी से बढ़ने लगता है और असहनीय दर्द शुरू हो सकता है।
2. गंभीर एलर्जी और खुजली से परेशान लोग
जिन लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या है और स्किन सेंसेटिव है उन्हें भी बैंगन नहीं खाने चाहिए। वरना शरीर में हिस्टामाइन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एलर्जी रिएक्शन और ज्यादा ट्रिगर हो जाता है।

3. कमजोर पाचन और गैस-एसिडिटी के शिकार लोग
जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर है या जो अक्सर पेट फूलने , गैस और एसिडिटी से परेशान रहते हैं, उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए। वरना पेट में भारीपन और मरोड़ की समस्या बढ़ जाती है।
4. एनीमिया से जूझ रहे मरीज
बैंगन उन लोगों को भी नहीं खाना चाहिए जो एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे हैं। बैंगन में पाया जाने वाला 'नेसुनिन' तत्व भोजन से मिलने वाले आयरन को शरीर में एब्जॉर्ब नहीं होने देता। इससे आयरन की कमी और ज्यादा बढ़ जाती है।
5. डिप्रेशन की दवाइयां खाने वाले लोग
यदि आप डिप्रेशन या एंग्जायटी की दवाइयां ले रहे हैं, तो बैंगन खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। बैंगन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो डिप्रेशन की दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकते हैं और दवा के असर को कम या ब्लॉक कर सकते हैं।
6. अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज
गठिया (Arthritis) या जोड़ों के पुराने दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए भी बैंगन नहीं बना है। इसमें मौजूद सोलेनाइन जोड़ों में सूजन को बढ़ा देता है, जिससे घुटनों और जोड़ों का दर्द कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाता है।
7. गर्भवती महिलाएं भी सीमित मात्रा में खाएं बैंगन
गर्भावस्था के दौरान बैंगन खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। बैंगन में फाइटोहोर्मोन पाए जाते हैं जो पीरियड्स लाने में मदद करते हैं। प्रेगनेंसी में इसका अधिक सेवन करने से गर्भाशय में संकुचन का खतरा बढ़ सकता है, जो गर्भपात की वजह बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
