Latest Updates
-
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट
दिल्ली में बढ़े H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले, अब तक 1344 केस, ये लक्षण दिखें तो बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में H1N1 संक्रमण के मामलों में इस साल तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक राजधानी में 1,344 लोग H1N1 से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले दर्ज हुए थे। यानी एक साल के भीतर मामलों की संख्या करीब छह गुना बढ़ गई है। H1N1 को आमतौर पर स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है। यह इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या उसके करीब रहने पर फैल सकता है। मानसून के दौरान बदलता मौसम और लोगों का बंद या भीड़भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा समय बिताना सांस से जुड़े संक्रमणों के फैलने का खतरा बढ़ा सकता है। आइए, जानते हैं दिल्ली में H1N1 के मामले बढ़ने की वजह, इसके लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से -

दिल्ली में H1N1 के मामले बढ़ने की वजह क्या है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में H1N1 के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मानसून के दौरान हवा में नमी, तापमान में बदलाव और लोगों का बंद जगहों पर ज्यादा समय बिताना वायरस के फैलाव के लिए अनुकूल स्थिति बना सकता है। दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में फ्लू जैसे लक्षणों के साथ पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की बात भी सामने आई है। हालांकि, केवल मौसम को ही H1N1 के बढ़ते मामलों की वजह मानना सही नहीं होगा। वायरस का प्रसार, किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता, टीकाकरण की स्थिति और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना भी संक्रमण बढ़ने में भूमिका निभाते हैं।
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत?
H1N1 संक्रमण किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके गंभीर होने का खतरा ज्यादा रहता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, फेफड़े, हृदय, किडनी या लिवर की बीमारी वाले लोग, डायबिटीज के मरीज और कैंसर से जूझ रहे लोग भी ज्यादा जोखिम वाले समूह में शामिल हैं। कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हाल की रिपोर्टों में डॉक्टरों ने बच्चों को लेकर भी चिंता जताई है। कुछ बच्चों को फ्लू से ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है, इसलिए उनमें लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण काफी हद तक सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
बुखार (हालांकि हर मरीज को बुखार हो यह जरूरी नहीं है)
मांसपेशियों में तेज दर्द
पूरे शरीर में दर्द या टूटन
ठंड लगना और पसीना आना
खांसी
गले में खराश या दर्द
नाक बहना या बंद होना
आंखों से पानी आना या आंखों का लाल होना
सिरदर्द
बहुत ज्यादा कमजोरी या थकान
दस्त
मतली या उल्टी (खासकर बच्चों में यह लक्षण ज्यादा दिखाई दे सकता है)
इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
चलते समय या आराम करते हुए सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी
फ्लू के साथ सीने में दर्द या भारीपन महसूस होना
ऑक्सीजन का स्तर लगातार कम होना
बुखार का लगातार बने रहना या कम होने के बाद दोबारा तेज हो जाना
बहुत ज्यादा कमजोरी या सुस्ती महसूस होना
सांस से जुड़ी परेशानी का लगातार बढ़ना
स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय
संक्रमण से बचने के लिए रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी सावधानियां काफी मददगार हो सकती हैं, जैसे -
छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को टिश्यू या रुमाल से ढकें।
टिश्यू या रुमाल न हो तो कोहनी के मोड़ में छींकें या खांसें।
हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से अच्छी तरह धोते रहें।
आंख, नाक और चेहरे को बार-बार हाथ लगाने से बचें।
फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों से जहां तक संभव हो, दूरी बनाए रखें।
अगर आप संक्रमित हैं तो भीड़भाड़ वाली जगहों और बाजार जाने से बचें।
मरीज के बर्तन, कपड़े और निजी इस्तेमाल की दूसरी चीजें दूसरों के साथ साझा न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
