Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन
Ajwain Water Benefits: भारतीय घरों में अजवाइन का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। अधिकतर लोग अजवाइन का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए करते हैं। अजवाइन न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। अक्सर लोग गैस और अपच होने पर अजवाइन का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। जी हां, सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे (Subah Khali Pet Ajwain ka Pani Peene Ke Fayde) -

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में अचानक से इंसुलिन स्पाइक को रोकने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे
सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
अजवाइन का पानी कैसे बनाएं (How To Make Ajwain Water In Hindi)
अजवाइन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। अब इसमें एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब यह उबल जाए, तो इसे छानकर पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
