Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karva Chauth 2022: सरगी में जरूर शामिल करें अंजीर, पूरे दिन नहीं आएगी कमजोरी

गुरुवार यानि कल महिलाओं का करवा चौथ का व्रत है। इस व्रत के दौरान महिलाओं को पूरे दिन निर्जला रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना होता है। इस व्रत को रखने के लिए बहुत से नियमों का पालन करना जरुरी होता है। जिसमें सरगी भी एक अनुष्ठान है। सरगी करवा चौथ व्रत की शुरूआत और व्रत शुरू करने से पहले महिलाओं के द्वारा खाएं जाने वाला खाद्य पदार्थ है।
सरगी में सास अपनी बहू को खाने के लिए पकवान और फल देती है। इसे खाने के बाद महिलाओं को पूरे दिन निर्जला व्रत रखने की शक्ति मिलती है। इसलिए सरगी में आप क्या खा रही हैं इसका बहुत ध्यान दें। आपकी सरगी पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। ऐसे में आप अपनी सरगी में अंजीर ड्राई फ्रूट को शामिल कर सकती हैं। अंजीर खाने से आपको पूरे दिन शक्ति मिलेगी। आइए आपको बताते हैं सरगी में अंजीर खाने के क्या स्वास्थ्य लाभी हैं। और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

पोषक तत्वों से भरपूर है अंजीर
अंजीर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें शुगर, फाइबर और बहुत से खनिजों का प्राकृतिक स्रोत शामिल है। अंजीर में मौजूद खनिज हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। अंजीर आयरन का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए ये महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और विटामिन एल के पोषक तत्व मौजूद है।
करवा चौथ की सरगी में अंजीर खाने के फायदे
कब्ज से राहत
अंजीर एक ऐसा फल है जो कब्ज से राहत दिलाने में काफी लाभकारी है। ये आंतों को पोषण देने में भी मदद करता है। अंजीर में मोजूद हाई फाइबर कॉन्टेंट प्राकृतिक रेचक के रूप में काम करता है। करवा चौथ के व्रत के दौरान जब आप पूरे दिन कुछ नहीं खाते, रात को व्रत खोलने के बाद खाना खाने से आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। लेकिन सरगी में अंजीर खाने से आपका पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है।
कंट्रोल में रखे ब्लड शुगर
करवा चौथ के व्रत के दौरान आप पूरे दिन भूखी प्यासी रहती हैं। ऐसे में अगर आपको ब्लड शुगर है तो आपका शुगर लेवल ऊपर नीचे हो सकता है। ऐसे में अंजीर आपका ब्लड सुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद करेगा। NCBI के मुताबिक अंजीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है।

जानें अंजीर खाने का सही तरीका
करवा चौथ में किस तरह अंजीर खाना आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है। ये जानना बहुत जरुरी है। अगर आप में खून की कमी है, तो अंजरी को पहले से दूध में भिगो कर रख दें। सुबह अपनी सरगी में इसे शामिल कर दुध पीकर अंजीर खा लें। अगर आप चाहें तो अंजीर को स्नैक्स के रूप में भी खा सकती हैं। लेकिन अगर आपको ये सुखा खाना पसंद नहीं है, तो आप इसे सरगी की खीर या फिरनी में भी मिलाकर खा सकती हैं। लेकिन अगर आप डायबिटिक हैं, तो अंजीर को रात में पानी में भिगो कर रख दें। सुबह के समय इस भीगे हुए अंजीर का खाएं। इससे आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications