Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सेक्स के बाद ब्लीडिंग होना है इस बीमारी का संकेत, जानें कब डॉक्टर के पास जाएं
Bleeding After Intercourse Might Be Sign of Cervical Cancer : कुछ महिलाओं को सेक्स के बाद योनि में ब्लीडिंग की शिकायत होती है। आमतौर पर पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर योनि से ब्लीडिंग होती है। लेकिन कई बार यौन संबंध बनाने के बाद भी ब्लीडिंग होती है उसके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं? जैसे इंफेक्शन या सर्विकल कैंसर भी एक बड़ी वजह हो सकती है।
आइए जानते हैं कि सेक्स के बाद अगर आपकी योनि से भी ब्लीडिंग होती है तो आपको कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

सेक्स के बाद क्यों होती है ब्लीडिंग?
सेक्स के बाद ब्लीडिंग को पोस्ट कोइटल ब्लीडिंग भी कहा जाता है। ये समस्या किसी भी उम्र की महिलाओं को हो सकती है, लेकिन जो महिलाएं मेनोपॉज से ग्रसित नहीं होती हैं। उनमें ये समस्या सर्विक्स के कारण होती है और दूसरे कारण भी हो सकते है। सवाईकल और वजाइना कैंसर के वजह से सेक्स के बाद योनी में खून आता है।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
-वजाइना से असामान्य रूप से खून बहना
-रजोनिवृत्ति या यौन संपर्क के बाद वजाइना से रक्तस्राव
-सामान्य से अधिक लंबे समय पीरियड्स
-असामान्य वजाइना स्राव
-यौन संसर्ग के दौरान दर्द के बीच रक्तस्राव
सर्वाइकल कैंसर को रोकने के सुझाव
- सेफ सेक्स के लिए कंडोम के बिना यौन संपर्क से बचें।
- मल्टीपल सेक्स पार्टनर बनाने से बचें।
-हर तीन वर्ष में एक पेप टेस्ट करवाएं, क्योंकि समय पर पता लगने से इलाज में आसानी होती है।
-धूम्रपान छोड़ दें, क्योंकि सिगरेट में निकोटीन और अन्य घटकों को रक्त की धारा से गुजरना पड़ता है और यह सब गर्भाशय-ग्रीवा में जमा होता है, जहां वे ग्रीवा कोशिकाओं के विकास में बाधक बनते हैं। स्मोकिंग इम्यूनिटी को भी कमजोर करता है।
-फल, सब्जियों और पूर्ण अनाज से समृद्ध हेल्दी डाइट का सेवन करें लेकिन मोटापे से दूर रहें।
डॉक्टर से कब मिलें
अगर सेक्स के बाद आपको ब्लीडिंग की समस्या होती है तो तुरंत गायनाकोलॉजिस्ट से मिलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताएं।
- उल्टी होना
-सिर में दर्द
- कमर में दर्द
- योनि में जलन और सफेद पानी आना
- पेशाब के दौरान जलन
- ब्लीडिंग होना
- योनि में खुजली और जलन
- सेक्स के दौरान तेज दर्द और जलन
- पीठ के नीचे दर्द होना।
क्या करें?
अगर योनि में ड्रायनेस के कारण सेक्स के बाद ब्लीडिंग की समस्या होती है तो इससे बचने के लिए आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। योनि में नमी में आने से सेक्स के दौरान घर्षण से होने वाले चोट की संभावना कम हो जाती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना है कि उम्र के साथ ज्यादा रफ सेक्स न करें। ब्लीडिंग होने का कारण इंफेक्शन या कोई दूसरी बीमारी है तो स्त्री रोग आपकी जांच करने के बाद एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने का सुझाव दे सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
