Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर? किसमें खाना पैक करना है सेहतमंद
Butter Paper vs Aluminium Foil अक्सर स्कूल, ऑफिस और ट्रैवल के लिए खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल, न्यूजपेपर और कुछ लोग बटर पेपर का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि लंबे समय तक खाने को गर्म और हेल्दी रखने का दावा करने वाला ये फूड पैकिंग पेपर सेहत के लिहाज से कितने सुरक्षित है? लेकिन आप जानते हैं कि एल्युमीनियम फॉयल और बटर पेपर (Butter Paper) में से कौन सा सेहत के लिए बेहतर ऑप्शन है, नहीं न, तो आज हम आपको दोनों में अंतर क्या है और कौन सा सेहत के लिए बेहतर ऑप्शन है इसके बारे में जानकरी देंगे।
तो, क्या एल्युमिनियम फॉयल की जगह बटर पेपर का उपयोग ज्यादा बेहतर है? आइए जानते हैं।

सेहत के लिए क्यों हैं नुकसानदायक
'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इलेक्ट्रोकेमिकल साइंस एल्युमिनियम फॉइल' के अनुसार जब आप एल्युमीनियम फॉइल में खाना पैक करते हैं तो उसके कुछ कण खाने में मिल जाते हैं। खासकर की यह समस्या और गंभीर तब बन जाती है जब आप खट्टे या फिर बहुत ही ज्यादा गर्म खाने को इसमें पैक करते हैं। आपको बतादें कि अगर बॉडी में एल्युमीनियम एलिमेंट की मात्रा बढ़ जाएगी तो इससे नर्वस सिस्टम, दिमाग और बोन की बीमारियां होने के संभावना बढ़ जाती है। आसान भाषा में समझें तो, एल्युमिनियम पिघल कर खाने में मिल जाता है, तो सेहत की दिक्कतें बढ़ जाती है।
बटर पेपर का इस्तेमाल कितना फायदेमंद
बटर पेपर को सैंडविच पेपर भी कहा जाता है। बता दे बटर पेपर सेल्युलोज और नॉन स्टिक के सतह से बना होता है। इस पेपर के मदद से खाने की नमी मैंटेन रहती है। इसका उपयोग रेस्त्रां और मिठाई की दुकानों में डेयरी प्रॉडक्ट और सैंडविच पैकेजिंग के लिए भी किया जाता है, जो कि नमी को रोकता है, खाने का अतिरिक्त तेल सोखता है और सेहत के लिहाज से बेहतर होता है।
दोनों में से फूड पैकिंग के लिए क्या है बेहतर?
अगर आप बहुत मसालेदार, नमक वाले और विटामिन सी से भरपूर खाने को पैक करना चाहते हैं तो उसके लिए बटर पेपर का इस्तेमाल करें। साथ ही बटर पेपर एल्युमिनियम फॉइल से ज्यादा तापमान सह सकता है।
ये भी है ऑप्शन
- खाना पैक करने के लिए कांच से बने डब्बों और लंच बॉक्स का इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा आप सिलिकॉन कंटेनरों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखते हैं।
- अगर बात बचे हुए खाने को सुरक्षित पैक करके रखने की करें, तो सूती कपड़ें से खाने को कवर करना एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये फ्रिज में फूड स्टोरेज का बेहतर विकल्प हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
