Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्टोव की सीधी आंच पर सिकी हुई रोटी खाने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी, स्टडी में हुआ खुलासा
रोटी या चपाती, भारतीय खानपान का मुख्य हिस्सा है। इंडियन फैमिलीज में फुलका बहुत चाव से खाया जाता है। रोटी तवे में सेंक कर बनाई जाती है। चूल्हे पर से जो रोटी गोल गोल फूली हुई निकलती है, उसे हमारे यहां फुलका कहते है। सब्जी और दाल के साथ गर्मागर्म फुलका खाने का मजा ही कुछ अलग है।
अब आप से यह कह दिया जाए कि जिस फुलके को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, वो ही रोटी या फुलका आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी दे सकता है। जी हां, पढ़कर दंग रह गए ना। ये हम नहीं कह रहे हैं, हाल ही में हुए कुछ रिसर्च इस बात की ओर इशारा करते हैं कि स्टोव की आंच पर रोटी सेंककर खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं इस रिसर्च और इस रिसर्च में सामने आए तथ्यों के बारे में।

तवे पर रोटी पकाने के फायदा
पहले लोग रोटियों को तवे पर कपड़े से दबाकर पकाते थे, जिससे रोटियां लौ के सीधे संपर्क में नहीं आती थी। लेकिन जब से चिमटे का चलन शुरु हुआ है, तब से लोगों ने चपातियों को सीधी आंच पर पकाना शुरू कर दिया। इस तरह से कम समय में ज्यादा चपाती बनाने का आसान तरीका मिल गया। साथ ही, इससे फूली हुई रोटियां या फुल्के निकलने लगे। जिसे लोगों ने रोटियां पकाने का सबसे अच्छा तरीका मान लिया क्योंकि इससे रोटी को चारों तरफ से आसानी से सेंका जा सकता है।
क्या कहती है स्टडी
पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी जर्नल में प्रकाशित हुई रिसर्च के अनुसार, गैस चूल्हा और स्टोव से कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सूक्ष्म गैसीय कण निकलते हैं। ये सभी कण शरीर को बीमार बना सकते है। डब्लूएचओ (WHO) ने भी इन सभी गैस को खतरनाक और नुकसानदायक माना है। इन सभी पॉल्यूटेंट्स से सांस संबंधी समस्या, दिल से जुड़ी बीमारी यहां तक की कैंसर होने की संभावना भी रहती है। इसके अलावा दूसरी स्टडी न्यूट्रीशन एंड कैंसर जर्नल में पब्लिश हुई है। इसमें बताया कि तेज आंच में खाना बनाने पर कार्सीनोजन्स पैदा होते हैं। जो शरीर के विभिन्न ऑर्गन को क्षति पहुंचा सकते हैं।

एक पुरानी रिपोर्ट में भी कुछ ऐसा ही कहा गया था
फूड स्टैन्डर्ड्स ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (FSANZ) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ पॉल ब्रेंट की साल 2011 में प्रकाशित हुए एक रिपोर्ट के अनुसा, जब रोटी गैस के आंच के सीधे संपर्क में आती है, तो एक्रिलामाइड नामक एक रसायन का उत्पादन होता है। हालांकि यह रिपोर्ट ' सेंके हुए टोस्ट' को लेकर थी, लेकिन गेहूं के आटे में एक निश्चित मात्रा में 'प्राकृतिक चीनी और प्रोटीन' पाया जाता है, जिसे आग पर एक साथ गर्म करने पर कार्सिनोजेनिक रसायन पैदा करता है, जो सुरक्षित नहीं है।
रोटी गैस की आंच पर सेंके या नहीं
रिसर्च की बात करें तो स्टोव की आंच पर बनी रोटी का सेवन करना वास्तव में खतरनाक हो सकता है। इसमें से निकलने वाली गैस शरीर में पहुंचकर बीमार कर सकती हैं। हालांकि रोटी को तेज आंच पर सेंक कर खाने से कैंसर हो सकता है या नहीं। इस विषय पर अभी और अध्ययन की जरुरत हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
