Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मधुमेह से पीड़ित हैं तो इन 10 फलों से रहें दूर
संतुलित आहार से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है और स्वास्थ भी ठीक रहता है। अगर आप अपने आहार में फलों को शामिल करते हैं तो इससे आपको विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। हालांकि अगर आप मधुमेह से ग्रस्त हैं, तो कुछ फलों को खानों से बचना होगा। वैसे तो फल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, पर अगर आप मधुमेह से ग्रस्त हैं तो फिर इसका बुरा असर भी पड़ सकता है।
फल पोषण और ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। हालांकि हर फल में एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक तत्व की मात्रा अलग-अलग होती है। इससे होने वाला फायदा व्यक्ति के शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर कोई मधुमेह से पीड़ित है तो अलग-अलग फल शरीर में ब्लड सूगर लेवल को अलग-अलग मात्रा में बढ़ाता है। अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप उन फलों के सेवन से बचें, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है।
ज्यादातर फलों को ब्लड शुगर लेवल में बदलाव लाने की क्षमता के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। मधुमेह के रोगी किसी भी फल को खाने से पहले उसका जीआई इंडेक्स वैल्यू जरूर देख लें। जीआई का अर्थ होता है ग्लाइकेमिक इंडेक्स। अगर यह 55 या उससे कम है तो मधुमेह के रोगी इसे खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी, नाशपाती और एप्पल ऐसे कुछ फल हैं जिनमें कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होता है और इसे मधुमेह के रोगी खा सकते हैं।

आम:
फलों का राजा आम को विश्व का सबसे स्वादिष्ट फल माना जाता है। इसमें बड़ी मात्रा में शुगर पाया जाता है, जिससे मधुमेह के रोगी को इससे बचना चाहिए। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है।

चीकू:
इसे सापोडिला के नाम से भी जाना जाता है। इसका जीआई वैल्यू 55 से ज्यादा होता है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो इसे अपने आहार में शामिल न करें। यह शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है।

अंगूर:
वैसे तो अंगूर फाइबर, विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों से भरा होता है, पर इसमें बड़ी मात्रा में शुगर भी पाया जाता है। मधुमेह के रोगी को इससे दूर ही रहना चाहिए। तीन ओंस अंगूर में भी करीब 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

अनन्नास:
इसका जीआई वैल्यू बहुत जाता होता है और इसे मधुमेह के रोगी कभी भी अपने आहार में शामिल न करें। एक छोटे कप के बराबर अनन्नास में भी करीब 20 ग्राम और उससे भी ज्यादा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

सीताफल:
भले ही इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन सी, कैल्सियम, आइरन और फाइबर पाया जाता हो, पर मधुमेह के रोगी को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। करीब 100 ग्राम सीताफल में भी 23 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

खुबानी:
इसका जीआई वैल्यू 57 के बरीब होता है। मधुमेह के रोगी के लिए यह घातक हो सकता है। आधे कप खुबानी में भी करीब 8 ग्राम कार्ब पाया जाता है।

केला:
केले का जीआई वैल्यू 46 से 70 के बीच होता है और आधे कप केले में करीब 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। पूरी तरह से पका केला मधुमेह के रोगी को नहीं खाना चाहिए।

तरबूज:
इसमें फाइबर और कैलोरी कम होता है और इसका जीआई वैल्यू 72 के करीब होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए और सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। हालांकि आधे कप तरबूज में करीब 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

पपीता:
इसका जीआई वैल्यू 59 के करीब होता है और इसमें बड़ी मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। अगर इसे फल को मधुमेह रोगी के आहार में शामिल किया भी जाए तो इसकी मात्रा बहुत कम होनी चाहिए, ताकि ब्लड शुगर लेवल ने बढ़े।

सूखा बेर:
मधुमेह के रोगी को जिन फलों से बचना चाहिए उनमें से सूखा बेर भी प्रमुख है। खजूर के नाम से भी जाने जाने वाले इस फल का जीआई वैल्यू 103 होता है। एक चौथाई कप से भी करीब 24 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
