Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मधुमेह रोगियों के लिये दीपावली होगी अब हेल्दी
दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसमें बच्चों से ले कर बूढे़ तक सभी मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं। दीपावली पर लोग जितनी ही मौज-मस्ती करते हैं उतना ही लोग स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां खाने पर भी विश्वास करते हैं। दीपावली के दिन किसी पर भी रोक-टोंक नहीं होती तो, ऐसे में जिन्हें मधुमेह भी होता है वो भी मन भर कर मिठाइयां खाने से बाज नहीं आते। दीवाली मिठाइयों का ही त्योहार है ऐसे में हम चाह कर भी उससे पीछा नहीं छुड़ा सकते, लेकिन अगर आप मधुमेह यानी की डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना पडे़गा। ऐसा इसलिये क्योंकि अगर आपने हद से ज्यादा मिठाई का सेवन कर लिया तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ जाएगा और यह आपके लिये घातक हो सकता है।
अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो, आज हम आपको कुछ सिंपल से टिप्स देगें जिससे आपकी दीपावली स्वस्थ तरीके से बीते। लेकिन आपको इन बातों पर अच्छे से अमल करना होगा वरना हमारे बताए गए टिप्स का आप पर कोई असर नहीं पडे़गा।

कैलोरी का खास ध्यान रखें
हाई कैलोरी आपके लिये अच्छी नहीं होगी लेकिन दीवाली के पर्व पर तेल वाली चीजे़ जरुर बनाई जाती हैं। इस दौरान आपको खुद पर कंट्रोल रखना होगा और डायबिटिक वाली डाइट खाने पर जोर देना होगा। यदि शरीर में कम कैलोरी होगी तो आप मिठाइयों को आसानी से पचा सकते हैं।

आर्टिफीशियल स्वीटनर ना खाएं
अच्छी दीवाली मनानी है तो आपको आर्टिफीशियल स्वीटनर बिल्कुल नहीं खानी है। आप चाहें तो प्राकृतिक मिठास से भरा शहद खा सकते हैं।

स्वास्थ वसा
मोनोसैच्युरेटेड फैट्स, पोलीसैच्युरेटेड फैट्स और ओमेगा 3 फैट्स आपके ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। इसलिये आपको हेल्दी फैट्स जैसे साल्मन मछली, ट्यूना, अलसी का बीज और हरी पत्तेदार सलाद आदि खाने चाहिये।

करेले का जूस पियें
करेले या नीम का जूस आपके शुगर लेवल को दुबारा कंट्रोल कर सकता है।

शुगर फ्री स्वीट का इंतजाम रखें
जैसा की आप इस दिन मिठाई का त्याग एकदम से नहीं कर सकते तो , अच्छा होगा कि आप अपने घर पर शुगर फ्री मिठाइयां ही मंगवाएं। इससे आपकी हेल्थ पर कोई बुरा असर नहीं पडे़गा।

व्यायाम ना भूलें
इस खुशी के मौके पर अपना व्यायाम करना बिल्कुल भी ना भूलें। वेट कंट्रोल करने से आप मधुमेह को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

ब्लड टेस्ट करवाएं
यह बहुत जरुरी है कि आप इस दिन के लिये खासतौर पर अपना ब्लड टेस्ट करवा लें। ऐसा करने से आप को पता रहेगा कि आपको अगला कदम कौन सा उठाना है।

मीठा खाने के मामले में खुद पर कंट्रोल रखें
मीठाई या डेजर्ट देखते ही उस पर तुरंत ना कूदें। अपने आपको कंट्रोल करें और सोंचे कि क्या इसे खाने से आपका स्वास्थ्य तो नहीं बिगडे़गा, तभी खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
