Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यूं करते हैं लोग ओवरईटिंग
क्या हर बार अपने पसंदीदा भोजन को देख कर आप उत्साह से पागल हो जाते हैं या मेनू पर दिए गए सभी दिलचस्प व्यंजनों को ऑडर कर देते हैं क्योंकि आपको एक से अधिक व्यंजन पसंद हैं? क्या आप टीवी देखते समय ज्यादा खाते हैं अथवा डायट पर होते हुए भी अधिक आहार का सेवन करते हैं?
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इन स्थितियों का वर्णन कैसे करते हैं, लेकिन अत्याहार एक अच्छा विचार नहीं है। ओवरईटिंग के कारणों को पहचानना तथा कुछ नियमों का पालन करके आप स्वयं को अधिक खाने की आदत से दूर रख सकते हैं। कैसे बंद करें ओवर ईटिंग ?
ओवरईटिंग के कारणों के बारे में अधिक जानें के लिए इस लेख को आगे पढें.....

1 दोस्त
हेल्थी डायट पर होने के बावजूद कई बार दोस्तों के साथ रेस्तरां में होते समय स्वयं को तले हुए व्यंजनों से दूर रखना मुश्किल होता है। अगर आप अपना वजन कम करने के साथ-साथ स्वस्थ भी रहना चाहते हैं तो स्वयं को हेल्थी डायट प्लैन के बारे में याद दिलाएं।

2 व्यंजनों से भरी थाली
आपकी व्यंजनों से भरी बड़ी थाली भी अत्याहार का एक प्रमुख कारण बन सकती है। व्यंजनों से भरी बड़ी थाली रेस्टोरेंट में अच्छी लगती है, लेकिन रोजमर्रा के भोजन के लिए व्यंजनों की मात्रा सामान्य या कम होनी चाहिए। इस परिवर्तन का अनुसरण करें और देखें कि कैसे यह आपके भोजन के सेवन को प्रभावित करता है।

3 थकान
कई बार हम थकान के लक्षणों को भूख का कारण समझते हैं। ध्यान रहे कि आपको हर रात पर्याप्त नींद प्राप्त हो - लगभग 6 से 8 घंटे। साथ ही जिस समय आपको अधिक थकान महसूस होती है उस समय का एक नोट बनाएं। अगर एक बार आपको पैटर्न समझ में आ गया, तो इससे लडने के लिए आप जंक फूड के बजाय स्वस्थ नाश्ते का चयन कर सकते हैं।

4 जल्दी खाना
क्या आप इतना जल्दी खाते ही कि 10 मिनट में पूरी प्लेट साफ हो जाती हैं ? अगर आप 20 मिनट से भी कम समय में अपना खाना खा लेते हैं, तो आप अत्याहार का शिकार हो सकते हैं। भोजन को धीरे-धीरे खाएं तथा हर निवाले का स्वाद लें - अपने खाने को अच्छे से चबाएं तथा हर निवाले के बाद अपने चम्मच को वापस प्लेट में रखें।

5 नीरसता
कितनी बार अपने टीवी के सामने बैठ कर बिस्कुट के एक पूरे पैकेट को खत्म किया है ? यहां तक कि दफ्तर में भी, कोई बार उदास होकर आप कुछ ना कुछ चबाने लग जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लाखों लोग हैं जो नीरसता तथा करने के लिए कोई दिलचस्प कार्य ना होने के कारण अधिक खाना आरंभ कर देते हैं। चाहे आप इस समस्या से घर पर परेशान हो या फिर दफ्तर में इसकी जड तक पहुंचने का समय आ गया है।

6 निर्जलीकरण
कम पानी पीने वाले व्यक्ति अधिक खाना खा सकते हैं। इसलिए आप दिन भर अधिक पानी पिएँ, इससे आपका पेट भरा हुआ रहेगा। भोजन से पहले एक गिलास पानी पीने की आदत डालें, इसके अवाला पानी का एक गिलास सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले जरुर पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
