Latest Updates
-
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
डायबिटीज के मरीज जानें करेले के बीज के 5 फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल
करेले के फायदे के बारे में तो हम से ज्यादातर लोग जानते हैं। ये जहां विटामिन ए, विटामिन-सी, जिंक और फोलेट आदि से भरपूर है, वहीं ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें डायबिटीज की बीमारी है। डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला एक रामबाण इलाज है, जो कि ब्लड शुगर को आसानी से नियंत्रित करने में मदद करते हैं। पर अक्सर देखा गया है कि लोग करेले का इस्तेमाल तो करते हैं पर उनके बीजों को निकाल कर फेंक देते हैं। जबकि करेले का सही इस्तेमाल का तरीका ये है कि आप इसको बीज समेत पूरा इस्तेमाल करें, ताकि आपको इसके सभी गुणों के साथ बीज के फायदा मिले।

डायबिटीज में कब्ज की परेशानी को दूर करता है
जब आप करेले को इसके बीज समेत (Bitter Gourd Seeds for Diabetes)खाते हैं, तो ये शरीर में एक तरह के रफेज का काम करता है, जो कि हमारे मेटाबोलिज्म मेहनत करवाता है। इसके चलते हमारे मेटाबोलिज्म सही रहता है और शरीर का पाचन क्रिया सही से काम करता है। यही काम ये डायबिटीज के मरीज के लिए करता है, जिस वजह से डायबिटीज में होने वाली कब्ज की परेशानी कम हो जाती है।

इंसुलिन बढ़ाता है
इंसुलिन की कमी से शरीर शुगर पचा नहीं पाता है, जिससे शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और ये खून में मिल कर पूरे शरीर में सर्कुलेट होने लगता है। करेला इसी प्रोसेस को सही करता है। दरअसल, डायबिटीज में करेले का बीज का सेवन करने से ये शरीर में ब्लड शर्करा को कम करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए है करेले में इंसुलिन की तरह काम करने वाले गुण होते हैं, जो ऊर्जा के लिए कोशिकाओं में ग्लूकोज लाने में मदद करते हैं। फिर इसके बीज पाचनतंत्र को ठीक करके इंसुलिन के रिलीज को और बढ़ाते हैं, जो कुल मिला कर कोशिकाओं को ग्लूकोज का उपयोग करने और इसे आपके लिवर, मांसपेशियों और वसा में स्थानांतरित करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है
डायबिटीज के मरीज में कोलेस्ट्रोल की मात्रा ज्यादा होना दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर आपकी धमनियों में फैटी पट्टिका का निर्माण कर सकता है, जिससे आपके हृदय को ब्लड पंप करने में परेशानी आती है। करेले का बीज एलडीएल यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में कमी लाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।

वजन संतुलित रखता है
करेले को कभी भी इसके बीज के साथ ही खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके वजन को संतुलित करने में मदद करेगा। ये बीज रफेज हैं, जो कि आसानी से पचेंगे नहीं और शरीर में वेस्ट को आसानी से बाहन निकाल कर आपके वजन को संतुलित रखने में मदद करेंगे।

इम्यूनिटी बूस्ट करेगा
अगर आपका पाचन क्रिया सही है, तो ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा। इसके अलावा करेले में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कि आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
