Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
तनाव भगाने के लिए अखरोट खाएं
जिन लोगों में खराब प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होता है उनका रक्तचाप अधिक होता है और उन्हें तनाव की भी शिकायत रहती है। ऐसे लोग यदि तीन सप्ताह तक खूब अखरोट खाएं तो इससे तनाव की स्थिति में भी उनका रक्तचाप कम ही रहता है।
एक नए अध्ययन में यह बात स्पष्ट हुई है। अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों से तीन मिनट तक भाषण देने या ठंडे पानी में एक पैर डुबोनो के लिए कहा गया। ये दोनों ही स्थितियां तनाव पैदा करती हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक अमेरिका के पेन स्टेट विश्वविद्यालय की अध्ययनकर्ता शीला वेस्ट कहती हैं कि जिन लोगों ने अखरोट खाए थे, उनका रक्तचाप कम था। उन्होंने कहा, "यह ऐसा पहला अध्ययन है जो बताता है कि अखरोट तनाव के दौरान रक्तचाप को कम करता है। जो लोग तनाव में ज्यादा आक्रामकता दिखाते हैं उनमें दिल की बीमारियों की संभावना ज्यादा होती है।"
'अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रीशन' जर्नल के मुताबिक अध्ययनकर्ताओं के दल ने प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटा था। एक समूह को बिना अखरोट का भोजन दिया गया, दूसरे को अखरोट के साथ अखरोट का तेल भी दिया गया जबकि तीसरे समूह को अखरोट के साथ अलसी का तेल दिया गया। शोध के मुताबिक अलसी का तेल देने से रक्तचाप पर तो कोई असर नहीं हुआ लेकिन इससे धमनियों में सूजन नहीं आई और इस तरह से यह दिल के दौरे को रोकने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications

