Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं के लिये फैट बर्न करने वाले फूड
खुद का वजन घटाना लगभग हर इंसान की लिस्ट में शामिल होता है। खासकर लड़कियां और महिलाओं को तो ज़रा सा भी वजन बढने पर चिंता सताने लगती है। ज्यादा तला-भुना खाने पर भी शरीर पर चर्बी बढने लगती है, जिससे बाद में छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल होता है।
यहां पर ऐसे आहारों की लिस्ट दी हुई हैं जिनका सेवन करने से आपकी चर्बी बिल्कुल भी नहीं बढेगी। उदाहराण के तौर पर नींबू, रसभरी, बादाम और साबुत अनाज आदि। ये आहार दोनों ही पुरुष और महिला दा्रा खाए जा सकते हैं। हांलाकि महलाओं को तो यह आहार अपनी डाइट में जरुर से शामिल करना ही चाहिये। इन्हें खाने से आपके शरीर को फाइबर मिलेगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।
इन आहारों को खाने के अलावा आपको एक्सरसाइज तथा स्वास्थ्य वर्धक लाइफस्टाइल भी अपनानी चाहिये। आइये देखते हैं कौन से हैं वे आहार।

मुसम्मी
इस फल में विटामिन सी भरा होता है। जमी चर्बी को घटाने के अलावा यह खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाता है। साथ ही यह कैंसर को पैदा करने वाले तत्वों का भी नाश करता है।

पालक
महिलाओं की डाइट में पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे, ब्रॉक्ली, पत्तागोभी आदि होनी बहुत जरुरी हैं। इनमें भरपूर फाइबर होता है और यह कैलोरी में भी लो रहती हैं। इससे पेट भरा रहता है और शरीर का फैट भी बर्न होता है।

साबुत अनाज
इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होता है। इसे खाने से हाजमा अच्छा रहता है और शरीर को सारे पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।

मिर्च
मसालेदार आहार चर्बी घटाने में मददगार होता है। इसके अलावा काली मिर्च खाने से भूख कंट्रोल में रहती है और रोगप्रतिरोधक छमता भी बढती है।

रसभरी
इसमें कीटोन नामक तत्व पाया जाता है जो कि वेट लॉस में मददगार होता है। शरीर में जितने भी फैटी सेल होते मौजूद होते हैं, रसभरी उनका ब्रेकडाउन करती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को धीमा बना देते हैं जिससे पेट दिनभर भरा रहता है।

नट्स
मेवो में खासकर बादाम एक हेल्दी ऑपशन है। यह फाइबर, विटामिन और पौष्टिक तत्वों से भरे होते हैं। इन्हें भूख लगने पर आराम से खाइये और बॉडी फैट बर्न कीजिये।

संतरा
संतरा खाने से कैलोरी नहीं बढ़ती और इसमें मौजूद सिट्रस एसिड शरीर में जमे फैट को तोड़ने में मदद करता है।

मूंगफली
मूंगफली खाने से भूख मिटती है, शरीर का मोटापा नहीं बढता और ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है।

बेरी
इसे हमेशा से ही चर्बी जलाने वाला आहार माना गया है। चाहे वह स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या कोई अन्य बेरी हो, इसमें खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है और यह फाइबर में भी अधिक मानी जाती हैं। तो ऐसे में यह भूख भी मिटाता है और फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सहायक भी होता है।

नींबू
नींबू और शहद मिला कर पीने से शरीर की चर्बी जलती है। नींबू में चर्बी से लड़ने वाले तत्व होते हैं साथ ही यह भूख को भी कंट्रोल करता है। नींबू से भोजन भी हजम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
