Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खूब खाइये पीज्जा और बर्गर लेकिन ये आपकी उम्र भी घटा सकता है !

आज की जिन्दगी में जहां किसी के पास टाइम नहीं है वहां पर लोग फास्ट फूड पर ज्यादा डिपेंड रहने लगे हैं। छोटे तो छोट बडे़ भी अब फास्ट फूड खाने के लिये दौड़ पड़ते हैं। लेकिन आप को पता होना चाहिये कि ये फास्ट फूड हमारी जिन्दगी को कितना शॉर्ट बना रहे हैं। आप की जानकारी के लिये बता दें कि कोलड्रिंक की 300 एमएल की बोतल में 40 ग्राम तक चीनी होती है, यानी की 20 चम्मच चीनी। आप खुद ही सोंचिये कि जब इतनी ज्यादा चीनी शरीर के अंदर खून में मिलेगी तो हमारा क्या होगा।
इंसान की लंबी उम्र उसकी लाइफस्टाइल पर काफी निर्भर करती है। अगर किसी की लाइफ स्टाइल अच्छी रहती है तो वो ज्यादा वक्त तक जीवित रह सकता है। वहीं लाइफ स्टाइल में जंक फूड अधिक कन्जूम करता हैं, जिसमें पिज्जा, बर्गर तो ये उसके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इससे उसकी उम्र कम भी हो सकती है। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
इसलिये अगर आप या आपके बच्चे फास्ट फूड के दीवाने हैं तो उन्हें घर पर ही ऐसा फास्ट फूड खिलाइये जिसमें घर की स्वास्थ्य वर्धक चीज़ों का प्रयोग होता हो।
1. बर्गर- इसमें प्रयोग होने वाला बन मैदे से बना होता है जिसको हटा कर हम गेहूं के आटे से बना बन इस्तमाल कर सकते हैं। साथ ही इसके अंदर में मीट या आलू का मिश्रण भरा होता है, जिसमें खूब सारा नमक मिला होता है। अब ऐसे में हम ग्रिल्लड टिक्की या फिर सब्जियों से बनी टिक्की का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही हमेशा लो फैट वाला मायोनीज़ प्रयोग करें।
2. पिज्जा- पिज्जा बेस के लिये गेहूं के आटे से बना बेस खरीदें। टमैटो सॉस की जगह पर घर पर बनाए गए ताजे टमाटर का प्रयोग करें। साथ ही ऊपर से डालने के लिये मशरूम, पालक, रंग-बिरंगे शिमला मिर्च, पनीर, टोफू का प्रयोग करें, जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। मोरी गोन्तो, बंगाली फिश रेसीपी
3. पानीपूरी- इसको बनाने के लिये गेहूं का आटा और सेमोलीना का इस्तमाल करें। मीठी चटनी के लिये चीनी की जगह पर खजूर का इस्तमाल तथा अंदर में आलू की जगह पर स्प्राउट का इस्तमाल करें।
4. चाट- रगडा पैटीस एक बहुत ही आम सा चाट है, जिसके लिये हम मटर के स्प्राउट का प्रयोग करें तो ज्यादा अच्छा होगा। स्प्राउट में प्रोटीन, बी कॉम्पलेक्स और विटामिन सी पाया जाता है। यह आराम से हजम हो जाता है और एनर्जी भी मिलती है।
साथ ही पैटीस बनाने के लिये आप केवल आलू का ही नहीं बल्कि शकरकंद, गाजर और फ्रेंच बीन्स का प्रयोग करें। फ्राइ करने की जगह पर ग्रिल्ल करें।
5. केक- केक में फैट, चीनी और रिफाइंड शुगर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन आप इसे एक हेल्दी स्नैक के रुप में बना सकती हैं। मैदे की जगह पर गेहूं के आटे, सोया या फिर रागी का आटा प्रयोग करें। रागी में कैल्शियम होता है और सोया में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा खूब सारा मेवा जैसे किशमिश और खजूर डालें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
