Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ना जिम ना एक्सरसाइज फिर भी हो जाएं फिट
बढ़ी हुई चर्बी को काबू रखने और वॉलेट पर बिना कोई जोर दिये हुए, आप भी मोटापे पर काबू पा सकते हैं। अगर नहीं समझे तो इसका यह मतलब यह हुआ कि अब आप बिना किसी ट्रेनर और जिम में जाए ही खुद का वजन कंट्रोल कर लेंगे। चौंकने की जरुरत नहीं है, इसके लिये बस आपको जरुरत है इन टिप्स की-

1. कार को दूर पार्क करें- भले ही आप शौपिंग मॉल जाएं, ऑफिस जाएं या फिर किसी रिश्तेदार के घर पर जाएं। अपनी कार को हमेशा एक-आधा किलोमीटर दूर पार्क करें और फिर कुछ देर पैदल ही चले। अगर आप बस या ऑटो से सफर करते हैं तो भी दूर पर ही उतर जाएं और पैदल चलें। इसके अलावा पैरों में अच्छे जूते पहने।
2. सीढि़यां चुनें- जब भी आपको कहीं चढ़ना हो तो किसी एलीवेटर को चुनने के अलावा सीढियों का चुनाव करें। रोजाना कुछ सीढियों के प्रयोग से आप अपना वजन कम सकते हैं। इससे अच्छा वर्कआउट करने का तरीका कोई दूसरा नहीं हो सकता है। इससे पैरो की मासपेशियां मजबूत बनेंगी तथा जांघ सुडौल होगी।
3. टीवी ऑन करें- अगर आपके टीवी में केबल चैनल आता है, तो ज्यादातर सभी लाइफ्स्टाइल चैनलों पर सुबह के वक्त फिटनेट एक्सरसाइज सिखाई जाती हैं। आप टीवी पर वह प्रोग्राम देख कर उसको फॉलो कर सकते हैं। या फिर इंटरनेट पर से भी वीडियो डाउनलोड कर के सीख सकते हैं।
4. पार्क में व्यायाम- अगर आपके घर के आस-पास कोई पार्क है तो रोज सुबह-शाम वहां पर 4-6 चक्कर लगाइये या फिर जौगिंग कीजिये। एसा करने से बॉडी वेट कम होगा और फेफड़े मजबूत होंगे। इसके अलावा आप योगा या फिर एरोबिक्स क्लास भी ज्वाइ कर सकते हैं।
5. नाचिये- भला नांचना किसे पसंद नहीं होगा। आप चाहें तो इसकी क्लास ज्वाइ कर सकते हैं या फिर अपने ही घर पर तेज म्यूजिक पर थिरक सकते हैं। केवल 15 मिनट के डांस से आप दिनभर में 60 से 140 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
6. घर के काम कीजिये- झाडू लगाइये, पोछा लगाइये, अपने बागीचे की देखभाल कीजिये और समय मिले तो घर के दरवाजे-खिड़कियां भी साफ कीजिये। ये सब काम कैलोरी बर्निंग एक्सरसाइज होती हैं। साथ ही इससे आपका घर भी चमकता रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
