Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
केला खाओ, स्वास्थ्य बनाओ
भले ही रोज एक सेब खाने से आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं, लेकिन केला खाने से आप अपनी पूरी जिन्दगी स्वस्थ्य रह सकेते हैं। रिसर्च के मुताबिक केला आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। कई डायटीशियन केला खाने को इसलिये मना करते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, लेकिन आप अपनी डाइट से केले को नहीं बल्कि उस आहार को हटाइये जिससे वजन बढ़ता है और उसको खाने से कोई फायदा भी नहीं होता। अगर आपको जानना है कि केला खाने क्या स्वास्थ्यलाभ है, तो पढिये इसे-

केला खाने का स्वास्थ्यलाभ -
1. ऊर्जा- केला एथलीट लोगो का फेवरेट होता है क्योंकि यह तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। ब्रेकफास्ट में केला खाने से ऊर्जा बढती है और सूकरोज़, फ्रक्टोज़ और ग्लूकोज जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। वे लोग जो दिन भर भूखे प्यासे रहते हैं, अगर वह केवल केला ही खा लें तो उन्हें अन्य फल के मुकाबले केले से तुरंत एनर्जी मिलेगी।
2. पाचन- केले में रेशा पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया मजबूत बनती है। गैस्ट्रिक की बीमारी वाले लोंगो के लिये केला बहुत प्रभावशाली उपचार है। वे लोग जो ट्रैवेलिंग की तैयारी कर रहें हैं उन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत हो जाती है। इसको दूर करने के लिये वे केले को अपने साथ ले सकते हैं।
3. डिप्रेशन- एक सर्वे के मुताबिक यह बात सामने आई है कि वे लोग जो डिप्रेशन की बीमारी से पीडि़त थे, वे केला खाने के बाद अच्छा महसूस करते थे। यह सिर्फ इसलिये क्योंकि केले में प्रोटीन, ट्रायफोटोपन पाया जाता है, जो कि माइंड को रिलैक्स कर देता है।
4. एनीमिया- वे लोग जो एनीमिया से प्रभावित हैं, उन्हें अपनी डाइट में केला शामिल करना चाहिये। यह शरीर के खून में हीमोग्लोबिन को बढाता है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर हो जाती है।
5. अनिद्रा और हैंगओवर- रिसर्च के मुताबिक दूध के साथ केला और शहद मिला कर पीने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही यह शरीर के शुगर लेवल को भी रेगुलेट करता है, जो कि हैंगओवर का रामबाण इलाज है।
6. ब्लड प्रेशर- केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्डल प्रेशर के रिस्क को कम कर के हार्ट अटैक और हाईपरटेंशन की बीमारी को कंट्रोल करता है। यूएस में किसी अन्य फल के मुकाबले केला खाने को ज्यादा कहा जाता है।
7. बुद्धि- बच्चों में ध्यान और बुद्धि बढानी है, तो उन्हें केला खिलाइये। एक्ज़ाम पड़ने पर केला खिलाने से बच्चों का थका हुआ दिमाग, ऊर्जा से भर जाता है, वे एर्ल्ट हो जाते हैं और साथ ही उन्हें ऊर्जा भी मिलती है।
8. स्ट्रोक- यह मैजिकल फ्रूट 50% स्ट्रोक के रिस्क को बढ़ने से रोकता है। इसलिये अगर आपको स्वस्थ्य रहना है, तो अपनी डाइट में केला जरुर शामिल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications