Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पूरी ठंड टमाटर खाइए और खुद को फिट बनाइए

अगर आपके शरीर में खून की कमी है और चेहरा बुझा बुझा सा लगता है तो आपको खूब सारा टमाटर खाना चाहिए। इससे आपका खून तो बढ़ेगा ही साथ में त्वचा का रंग भी निखारेगा। इसमें लोह तत्व की मात्रा दूध की अपेक्षा दुगुनी और अण्डे की अपेक्षा पांच गुनी होती है। विटामिन ए, बी, सी, के अतिरिक्त इसमें पोटाश, सोडियम चूना, व तांबा भी पाए जाते हैं। लोह तत्व की दृष्टि से अन्य सभी फलों में सर्वश्रेष्ठ होता है। खून की कमी दूर कर शरीर को पुष्ट, सुडौल, और फुर्तीला रखने के लिए इसका सेवन उत्तम है।
इसमें इतना पौष्टिक और औषधीय गुणं से परिपूर्ण माना जाता है कि यदि आप सुबह नाश्ते में केवल दो टमाटर खा लें तो संपूर्ण भोजन के बराबर होता है। इससे बिल्कुल वजन भी नहीं बढ़ता और यह शरीर के छोटे-मोटे विकारों को दूर करता है। दस्त साफ और दांत व मसुड़ों की खराबी व कमजोरी दूर करने, चेहरे की कांति बढऩे और शरीर की निर्बलता दूर करने के लिए इसका नियमित सेवन किया जाना चाहिए।
खाने से पहले पके लाल टमाटर काटकर इन पर सेंधा नमक व कालीमिर्च बारीक कतरी हुई अदरक के साथ लें फिर भोजन करें। इसके नियमित सेवन से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। कब्ज का नाश होता है। इसके अलावा पेट के रोग, मूत्र विकार, मधुमेह और आंखों की कमजोरी आदि रोग टमाटर के सेवन से दूर होते हैं। गर्भवती स्त्री और बूढ़े लोगों को भी टमाटर का नियमित सुबह सेवन करना मानो टॉनिक का काम करता है। पूरी ठंड 3-4 लाल टमाटर सुबह कच्चे ही खाइए और अपने आप को स्वस्थ और बलवान बनाइए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
