Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ब्रेकफास्ट में खाइये ये हेल्दी आहार
क्या आप रोज सुबह उठते ही यह सोंचती हैं कि आज ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं, जो सबको पसंद भी आए और पौष्टिक भी हो। यह तो हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिये सुबह का नाश्ता करना कितना जरुरी होता है। अगर आप रोज सुबह केवल ब्रेड, दूध या अंडा खा कर जाते हैं, तो अब ऐसा ना कर के पेट भर कर भारतीय तरह से बना भोजन कर के ही जाइये। आज हम आपको ऐसे नाश्ते बताएंगे, जो घर का बना हुआ हो और स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा हो।

1. भाप में बना मसाला वडा़- मसाला वड़ा जिसके साथ नारियल चटनी और सांभर खाया जाता है, बहुत ही स्वादिष्ट तथा पौष्टिक माना जाता है। यह चना दाल, कड़ी पत्ता तथा अदरक को मिला कर बनाया जाता है। विधि- चना दाल को पानी में रातभर के लिये भिगो दें और सुबह, मिक्सी में दाल, लाल मिर्च, बेसन और दालचीनी मिला कर पीस लें। फिर सारी सामग्री को मिला कर वड़ा तैयार करें और भाप पर गोल्ड ब्राउन होने तक सेंक लें।
2. पनीर चिल्ला- सासमग्री: पानी, 1 चम्मच तेल, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बेसन, नमक और सूखी हरी धनिया। भरावन के लिये आधा कप घिसा पनीर, 1 कटी हरी मिर्च और धनिया। विधि- पैन में तेल गरम करें, उसमें बेसन वाला मिश्रण डालें और चारों ओर फैला दें। अब उसे दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं, उसके बाद उसमें पनीर वाला भरावन भरें। फिर किसी चटनी के साथ सर्व करें।
3. ढोकला- सामग्री: ढोकला एक जानी-मानी गुजराती डिश है, इसको बनाने के लिये आपको 1 कप दही, कुछ हरी मिर्चे, 350 ग्राम बेसन, 1 चम्मच अदरक, 1 चम्मच ईनो, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच हल्दी पाउडर चाहिये। विधि- इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर घोल तैयार कर लें। अब इसे भाप में पका लें। इसके ऊपर तड़का लगाने के लिये, तेल में कड़ी पत्ता, राई, कटी हुई हरी धनिया और हरी मिर्च डाल कर फ्राई करें तथा ढोकले के ऊपर डालें।
4. अंडे की भुर्जी- सामग्री: 2 अंडे की सफेदी, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, सोया सॉस, 1 छोटा प्याज कटा, 1 हरी मिर्च, हरी धनिया, 3 लहसुन पिसा, काली मिर्च और नमक। विधि- एक फ्राइंग पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज और लहसुन मिलाएं। अब उसमें अन्य दूसरी सामग्रियों को मिलाएं और अच्छी तरह से भूजें। जब यह तैयार हो जाए तब इसे ब्राउन ब्रेड के साथ खाएं।
5. बिना तेल का आलू पराठा- सामग्री: 2 कप गेहूं का आटा, 1 कप पानी, 1 कप उबला आलू, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला। विधि- आटा और पानी मिला कर मुलायम आटा त्यार करें। अब उसकी छोटी लाई ले कर उसे बेल लें। अब इसमें आलू तथा अन्य मसालों से बनाया गया मिश्रण भरें। इसको बेलें और तवे पर बिना तेल लगाए भूरा होने तक सेके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
