Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
जिम छोड़िये और कीजिये पावर योगा
आज हर कोई फिट रहना चाहता है, जिसके लिये वह महंगे जिम से लेकर सुबह पार्क तक के चक्कर भी लगाता है। लेकिन अगर आपको बजट में रह कर अपना स्वास्थ्य बनाना है, तो इधर-उधर जाने की बजाए पावर योगा कीजिये। साथ आज हमारी युवा पीढी अपनी खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई ढेर सारी बीमारियों का शिकार अपनी उम्र से पहले ही बन रही है, इसलिये उनके लिये भी पावर योगा काफी अच्छा ऑपशन है।

क्या है पावर योगा?
इसे सूर्य नमस्कार के 12 आसनों और कुछ अन्य आसनों को मिलाकर बनाया गया है। पावर योगा एक तरह का योग ही है, जिसमें आपको केवल दिनभर में 45 मिनट का समय देना होगा। पावर योगा में सभी क्रियाएं बहुत तेजी और बिना रुके की जाती हैं। जिससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है और खूब सारा पसीना आता है।
पावर योगा करने से लाभ -
- कैलोरी बर्न होती है।
- शरीर का स्टैमिना, ताकत, लचीनापन बढता है।
- ब्लड सर्कुलेशन बढता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
- पसीने दा्रा सारी गंदगी बाहर निकलती है।
- तनाव और अवसाद दूर होता है।
क्या पावर योगा अन्य कार्डियो और ताकत बढाने वाली एक्सरसाइजों से बेहतर है?
जहां 1 घंटे पावर योगा करने से शरीर की 200 कैलोरी बर्न होती हैं। वहीं पर दूसरी एक्सरसाइज, जैसे ऐरोबिक्स, स्वीमिंग और जौगिंग से 1 घंटे में 300 - 400 तक की कैलोरी बर्न हो जाती है। लेकिन पावर योगा आपकी बॉडी को अच्छी प्रकार से टोन करता है, वो भी शरीर के किसी भी हिस्से पर बिना कोई जोर दिये हुए। इसलिये यह योग बूढे लोगो के लिये अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे उनकी हड्डी और मसल्स पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। सप्ताह में कम से तीन बार पावर योगा जरूर करें। इसमें शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता बढती है जिससे आसानी से मोटापा कम करके शरीर को आकर्षक शेप दिया जा सकता है। अगर कमर दर्द रहता है, तो भी इसे करने से रीढ की हड्डी को ताकत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications