Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
स्टेरॉयड लेने के साइड इफेक्ट्स
आज के प्रतिस्पर्धा प्रधान युग में सबसे ज्यादा प्रभावी और आकर्षक दिखने के लिए लोग अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने की कोशिश करते हैं। जहां लड़को को सिक्स पैक्स चाहिये तो वहीं लड़कियों को अपनी उम्र से बड़ी दिखने की हसरत होती है। इसी चक्कर में वे बिना कुछ सोचे समझे स्टेरॉयड का इस्तमाल करते हैं। ऐसे लोगों को स्टेरॉयड से पड़ने वाले नुक्सारन के बारे में नहीं पता होता है। आइये देखते हैं स्टेरॉयड लेने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

पुरुषों में स्टेरॉयड लेने के बुरे प्रभाव
1. नपुंसकता: जो लोग लगातार स्टेरॉयड का सेवन करते हैं उन्हें भविषय में नपुंसकता का घतरा हो सकता है। स्टेरॉयड के लगातार उपयोग से वीर्यकोष के सिकुड़ने का डर, शुक्राणुओं की संख्या में तथा निर्माण में कमी हो सकती है। इसके ज्यादा प्रयोग से पुरुषों में बांझपन आ सकता है।
2. हृदय संबधी समस्या: ज्यादा स्टेरॉयड लेने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ सकता है और हाई बीपी की भी समस्या पैदा हो सकती है। एंटीबॉलिक स्टेरॉयड के शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल को बढाता है। इससे हृदय के निचले भाग का कोष मोटा होकर सूज जाता है, जिससे हार्ट अटैक या फिर मृत्यु हो सकती है।
3. गंजापन: वे लोग जो स्टेरॉयड लेते हैं उन्हें कई बार गंजापन और बाल झड़ने की समस्या बताते हुए सुना गया है। यह सिबेशियस ग्लैंड की वृद्धि और टेस्टोस्ट्रॉन के रिसाव की कमी के कारण होता है। इसी गडबडी की वजह से बाल झड़ना, स्किन एलर्जी और पिंपल आदि की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
4. प्री मैच्योर ग्रोथ: हमारी युवा पीढ़ी जल्द से जल्द आकर्षक फिगर पाने के लिए इतनी ज्यादा उत्सुक है कि अब उसे पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। यही वजह हैं अब वह सिलेब्रिटी लुक पाने के लिए स्टेरॉयड जैसे अप्राकृतिक और हानिकारक दवा के सेवन के सेवन में दिलचस्पी लेने लगी है। जब स्टेरॉयड लेते हैं तो उनके अदंर ऊर्ध्वाधर विकास, यौन परिपक्वता और व्यवहार में परिवर्तन आदि देखने को मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications