Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
टॉप 7 तरीके जिससे कम होगा कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल शरीर के अंदर वसा जैसा पदार्थ होता है जो कि कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। हम जो कुछ भी कार्ब और फैट खाते हैं यह उससे पैदा होता है, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर को काम करवाने के लिये बहुत ही जरुरी है। हांलाकि ज्यादा कोलेस्ट्रॉल हमारी धमनियों में इकठ्ठा हो कर जम जाता है, जिससे आगे चल कर दिल की बीमारी होने की समस्या पैदा होती है। इसलिये यह बहुत जरुरी है कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को हमेशा नियंत्रित रखें खासकर जब आपके के टेस्ट में इसका लेवल बहुत ज्यादा हाई आया हो तो। आज हम आपको टाप के 7 तरीके बातएंगे जो आपके हाई लेवल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होगा।
कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने के लिये रोजाना 40 से 60 मिनट तक व्यायाम, सही भोजन जिसमें बिल्कुल भी वसा ना हो और शराब तथा स्मोकिंग बिल्कुल कंट्रोल में करनी की जरुरत होती है। साथ ही आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड खाने की जरुरत है जो कि मछली से प्राप्त हो सकता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढाने में मदद करती है। साथ ही यदि आप वेजिटेरियन हैं तो पालक जरुर खाइये, नियमित रूप से पालक खाने से भी आप हार्ट अटैक से बच सकते हैं।
आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही टॉप के 7 तरीके जिसे आजमाने से आप बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं।

धूम्रपान छोडिये
स्मोकिंग से धमनियों की अंदर की परत नष्ट होने लगती है। सिगरेट में कार्सीनोजेन और काबर्न मोनो ऑक्साइड होता है जिससे खून में जल्दी कालेस्ट्रॉल का लेवल बढ जाता है। धूम्रपान करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढने लगता है तथा अच्छा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है।

रेगुलर एक्सरसाइज करें
यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो हफ्ते में 4 दिन तो जम कर व्यायाम करना ही चाहिये। एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है और दिल की बीमारी पास नहीं आती।

संतृप्त वसा को कम करें और ट्रांस फैट को छोडे़
आपको अंडे का पीला भाग, फ्राइड फूड, वसा वाला दूध और उससे बने उत्पाद और फैटी मीट आदि पूरी तरह से छोड़ना होगा। यह इसलिये क्योंकिय यह तेल आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को बढा सकते हैं। रोजाना केवल 20 ग्राम तक संतृप्त वसा खाने की सलाह दी जाती है।

कंट्रोल में पीजिये शराब
पुरुषों के लिये शराब की सीमित मात्रा दिन में एक या दो गिलास तक होती है और महिलाओं के लिये दिन में शराब का केवल एक गिलास। यदि आप इससे ज्यादा पियेगे तो शरीर में वसा जमने लगेगा और कोलेस्ट्रॉल बढेगा।

ओवरवेट हैं तो मोटापा कम करें
यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है तो उसे कम करें खासकर की अपनी कमर की चर्बी। इसके लिये आपको स्पोर्ट, एरोबिक्स क्लास या जिम ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका गुड कोलेस्ट्रॉ का लेवल बढेगा और खराब कोलेस्ट्रॉ घटेगा।

ढेर सारा पालक खाएं
माना जाता है कि पालक के साग में 13 फ्लेवनॉइड तत्व पाये जाते हैं जिससे कैंसर, हार्ट की बीमारी और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है। 1/2 कप रोजाना पालक खाने से हार्ट अटैक नहीं होगा।

मछली खाइये
इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि प्राकृति रूप से दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल और स्ट्रोक से दूर रखती है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढाती है और यदि आप मछली नहीं खाते हैं तो आप उसकी जगह पर अखरोठ, सोयाबीन और तिल के तेल का सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
