Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अंडे के बारे में जानिये कुछ तथ्य
आजकल वेजिटेरियन लोग भी अंडा खाना पसंद करने लगे हैं और करे भी क्यों ना इसमें इतनी शक्ति जो होती है। यदि मोटापा घटाना हो या फिर मासपेशियों को मजबूत बनाना हो तो आप अंडे की ओर रुख कर सकते हैं। अगर आप अंडे के बारे में पूरी तरह से जान लें तो आप अगर अंडा नहीं भी खाते होंगे तो भी खाना शुरु कर देंगे।
अगर हमने आप से कहा कि अंडा हेल्दी होता है तो इसका यह मतलब नहीं है कि इसे रोज 5-6 की तादाद में खाना शुरु कर दिया जाए। अंडा हमेशा लिमिट में ही खाना चाहिये, यानी की रोज 1 या 2 अंडा काफी होता है।
अंडे को सही तरीके से पकाना भी बहुत जरुरी है, अगर आप अंडे को अधपका ही छोड़ देगे तो उसमें साल्मोनेला का खतरा रहता है जिससे फूड प्वांजनिंग हो सकती है। अंडे को ठीक से नहीं पकाने पर इससे सूजन, उल्टी व पेट की अन्य समस्या हो सकती है।
अंडे में मिलने वाला फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 स्तन कैंसर से बचाता है। विटामिन बी 12 दिमागी प्रक्रिया में मदद करता है और स्मरण शक्ति बढ़ाता है। अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यानी की अंडा पूरी तरह से स्वास्थ्य वर्धक होता है, तो आइये जानते हैं अंडे के बारे में कुछ तथ्य।

प्रोटीन से भरा होता है अंडा
अंडे में 9 तरह के अलग-अलग अमीनो एसिड पाये जाते हैं जो कि मासपेशियों के विकास का कार्य करते हैं। 1 अंडे से 9 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

मोटाप दूर करता है अंडा
इसमें ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है जो कि भूख को काबू में रखता है और एनर्जी देता है। ब्रेकफास्ट में अधा उबला अंडा या फिर हाफ फ्राइड अंडा खाएं।

आंखों के लिये अच्छा है अंडा
लगातार अंडा खाने से आंखों की रौशनी बढती है और मोतियाबिंद भी नहीं होता।

बच्चे का दिमाग बढाए अंडा
इसमें बहुत सारा कोलीन होता है जो बच्चे कि मस्तिष्क के विकास के लिये अच्छा होता है। बढते हुए बच्चों को अंडा जरुर खाना चाहिये।

महिलाओं के लिये अच्छा अंडा
महिलाओ को अंडा इसलिये खाना चाहिये क्योंकि इसमें विटामिन डी होता है जिसे खाने से शरीर अच्छी तरह से कैल्शियम को अवशोशित कर सकता है। साथ ही इसे खाने ब्रेस्ट कैंसर भी नहीं होता।

खूबसूरती बढाए अंडा
इसमें बहुत सारा सल्फर होता है जो त्वचा और बालों के लिये स्वस्थ्य होता है। यदि आप अंडे से अपने बालों को धोएं तो इससे बाल मुलायम बनते हैं।

अंडे में होता है विटामिन डी
विटामिन डी कई खाघ पदार्थो से प्राप्त होना मुश्किल है। विटामिन डी से हड्डियां मजबूत बनती है तो बच्चों को यह जरुर खिलाएं।

क्या है अंडे के सफेद और पीले भाग में ?
अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और पोषण होता है। अंडे के पीले भाग में अकैल्शियम, आइरन, जिंक, फॉसफोरस, थाइमिन, विटामिन बी6, फोलेट, विटामिन बी12 और पैंथोनिक एसिड रहेगा।

नाश्ते में खाइये अंडा
अंडे को खाने का सबसे अच्छा समय ब्रेकफास्ट होता है। इसको खाने से शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो कि सारा दिन काम करने के लिये जरुरी है।

किसे नहीं खाना चाहिये अंडा ?
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज़ व हृदय संबंधी रोग है, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलोस्ट्रोल होता है जो हृदय के लिए नुकसानदेह है।



Click it and Unblock the Notifications