Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
'वियाग्रा' से भी ज्यादा असरदार है तरबूज
तरबूज मात्र एक स्वादिष्ट एवं पानी से भरपूर त्वरित उर्जा देने वाला फल ही नहीं होता है बल्कि यह गुणों से भरपूर भी है। और अब एक भारतीय अमरीकी वैज्ञानिक ने दावा किया है कि तरबूज वायग्रा के जैसा असर भी करता है। इस मौसम में हमें वही फल ज्यादा खाने चाहिए जो शरीर में पानी की आपूर्ति भी करते रहें । तरबूज रक्तचाप को संतुलित रखता है और कई बीमारियाँ दूर करता है । इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है और यही नहीं रिसर्च के अनुसार तरबूज पेट के कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से बचाता है।
तरबूज में 92% पानी और 6% शक्कर होती है, यह विटामिन ए, सी और बी6 का सबसे बड़ा स्त्रोत है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है जो कि हृदय रोग के रिस्क को कम कर के सेल रिपेयर करता है। आइये और जानते हैं इस स्वादिष्ट मीठे फल के बारे में-

सेक्स पावर बढाये
नपुंसकता से ग्रस्त लोगों के लिए एक अच्छी खबर। अगर आपको वियाग्रा की गोली खाने में असुविधा होती है, तो रोज तरबूज का सेवन करें। तरबूज में ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो आपकी सेक्स पावर को बढ़ा सकता है। रिसर्च के मुताबिक, तरबूज का जूस सेक्स की इच्छा को जगाने वाले हॉर्मोन टेस्टास्टेरॉन की मात्रा को बढ़ाता है।

ब्लैकहेड्स से मुक्ती
तरबूज का गूदा लें और इसे "ब्लैकहेड्स" के प्रभावित जगह पर आहिस्ता-आहिस्ता रगड़ें। एक ही मिनट उपरांत चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

दिल और कोलेस्ट्रॉल के लिये
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि दिल की बीमारी को दूर रखता है और कोलेस्ट्रॉल को घोल देता है।

बुढापा भगाए
इसमें बीटा- कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होने के नाते इसे खाने से शरीर पर फ्री रैडिकल्स का असर नहीं पड़ता। शरीर हमेशा जवान होता है और त्वचा हमेशा चमकती रहती है, बुढापा दूर दूर तक नहीं फटकता।

गठिया , अस्थमा, स्ट्रोक, हार्ट अटैक
इसमें लाइकोपीन होता है जो कि फ्री रैडिक्ल की क्षमता को कम करता है जो कि सूजन, गठिया, अस्थमा, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों को न्यौता दे सकता है। साथ ही यह त्वचा पर यूवी किरणों और प्रदूषण का असर भी समाप्त करता है।

फ्लू से बचाए
तरबूज में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाता है। शरीर में विटामिन सी होने से आपको कभी फ्लू नहीं होगा साथ ही आपकी स्किन भी स्वस्थ्य रहेगी।

मोटापा घटाये
यह फैट फ्री होता है, जिसे बेफ्रिक हो कर खाया जा सकता है। अगर आप डायटिंग पर हैं तो तरबूज खा कर अपनी भूख मिटा सकते हैं।

त्वचा बनाएं सुंदर और बाल बनाएं मजबूत
इसमें फोलिक एसिड होता है, जिससे बाल मजबूत और त्वचा सुंदर बनती है।

दांत और हड्डियों को बनाए मजबूत
इसमें आयरन, मैगनीशियम, कैल्शियम, मैगनीज, जिंक, पोटैशियम और आयोडीन होता है जो कि हड्डियों और दातों के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है।

कैंसर से लड़े
इसमें लाइकोपीन की मात्रा अन्य फलों और सब्जियों के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है। लाइकोपीन वही होता है जो, फल को लाल रंग देता है। रिसर्च के मुताबिक लाइकोपीन ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, पेट और फेफडे़ के कैंसर को पैदा होने से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
