Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
नाइट शिफ्ट में काम करने वालों के लिये हेल्थ टिप्स
अपनी खुद कि जरुरत को पूरा करने के लिये लोग रात-दिन काम करने लग गए हैं। वे लोग जो सोंचते हैं कि रात में पूरी दुनिया केवल सोती है तो ऐसा नहीं है। इसी दुनिया में ऐसे कई नौजवान लोग हैं जो नाइट शिफ्ट भी करते हैं। नाइट शिफ्ट न केवल कॉल सेंटर वालों के कर्मचारी ही करते हैं बल्कि कई ऐसी अन्य कंपनियां भी हैं जो कर्मचारियों से नाइट शिफ्ट ड्यूटी करवाती हैं। रातभर ऑफिस का काम करना कोई आसान काम नहीं है।
यह एक खास समय होता है जब नींद अपने चरम पर होती है और लगातार रातभर काम करने से दिल की बीमारी, मधुमेह, अनिंद्रा और स्ट्रेस शरीर को घेर लेता है। जो कर्मचारी तीन से अधिक नाइट शिफ्ट करते हैं उन्हें डाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इसी शारीरिक समस्याएं तब पैदा होती हैं, जब हमारी खुद कि लाइफस्टाइल खराब होती है। जो लोग रात कि शिफ्ट में काम करते हैं वे ज्यादातर फास्ट फूड पर निर्भर रहते हैं। वे रात में भूख लगने पर कुछ भी तला-भुना खा लेते हैं। खासतौर पर इस समय चाय-कॉफी पर ज्यादा ज़ोर रहता है। अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते या करती हैं तो, अपनी हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरुरी है, खासतौर पर आहार के मामले में।
नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को ज्यादा कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिये वरना शरीर में पानी कि कमी हो जाएगी और अनिंद्रा का चक्कर पैदा हो जाएगा। भूख लगने पर कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचना चाहिये और उसकी जगह पर वेजिटेबल सैंडविच या फिर हेल्दी स्नैक्स रखना चाहिये। तो चलिये देखते हैं नाइट शिफ्ट करने वालों को रात मे एक हेल्दी डाइट कैसे लेनी चाहिये।

हेल्दी खाइये
आपको हेल्दी आहार खाना चाहिये। जिसमें पालक, बैरी और ब्रॉकली आदि शामिल हों। इसमें बहुत सारा पौष्टिक आहार शामिल होता है और यह हेल्दी भी होते हैं।

कॉफी मत पीजिये
नींद से बचने के लिये आप कॉफी का सेवन करते हैं लेकिन हमारी सलाह है कि आप ज्यादा कॉफी न पियें। क्योंकि इससे डीहाइड्रेशन हो जाता है और नींद भी उड़ जाती है।

पानी पीते रहें
पानी शरीर के इम्मूयन सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को तरोताजा करता है। रात को काम करने से एनर्जी कम होती है और पानी का स्तर भी कम हो जाता है। धकान से बचने के लिये खूब सारा पानी पियें।

ऑयली फूड से बचें
ऑयली फूड पाचन तंत्र को कमजोर बनाता है और थकान पैदा करता है। इसमे बहुत सारा कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी भी पाई जाती है जिसेस मोटापा बढता है और हार्ट अटैक कि समस्या पैदा होती है।

काम से ब्रेक ले
काम से ब्रेक ले कर आंखों को थोड़ी देर के लिये राहत दें और दिमाग को चैन दें। इससे आप फ्रेश हो जाएंगे और नींद भी भाग जाएगी ।

खाते रहें
थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहें जैसे, बादाम, नट्स या कुछ फल आदि।

शुगर कट्रोल करें
ज्यादा चीनी के सेवन से वेट बढता है। यह रात में काम करने वालों कि आम समस्या है।

हेल्दी स्नैक्स
रात के समय आप वेजिटेबल सैंडविच, स्टीम मोमोज़ आदि का सेवन किया जा सकता है।

एनर्जी ड्रिंक से कीजिये तौबा
रात को जागने के चक्कर में ज्यादा एनर्जी ड्रिंक न पियें नहीं तो नींद उड़ने कि बजाए और ज्यादा नींद और थकान आएगी। एनर्जी ड्रिंक में ज्यादा कैफीन का मिश्रण होता है।

हो सके तो सो जाएं
काम के घंटों में अगर जरुरी लगे तो आप सो भी सकते हैं। कई कम्पनियों में आपको रेस्ट रूम मिलेगा जिसमें थोड़ी देर सोने से आपको दुबारा काम करने कि एनर्जी मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
