Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
बॉडी बिल्डिंग के लिए जरूरी खाद्य सामग्री
पुरूषों को एक फिट बॉडी हमेशा अच्छी लगती है, इसीलिए वह हमेशा बॉडी बनाने पर ज्यादा ध्यान देते है। पुरूषों को शरीर तंदुस्त होने पर आत्म -विश्वास आता है और वह काफी ऊर्जावान भी महसूस करते है। हेल्दी और बॉडी बिल्डर पुरूषों को महिलाएं भी ज्यादा पसंद करती है। किसी भी महिला या लड़की को स्कीनी लड़के या पुरूष पसंद नहीं आते है जो मटक - मटक कर चलें और जिनके शरीर में कोई बल न हों। लेकिन ऐसा मजबूत शरीर बनाने के लिए पुरूषों को अच्छी खाद्य सामग्री और भोजन खाना चाहिए, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन हों।
बादम, स्प्राउट, मिल्क आदि के सेवन से शरीर मजबूत हो जाता है। मजबूत शरीर बनाने के लिए इन्हे फूड चार्ट में अवश्य शामिल करें। वसा का सेवन कतई न करें और लो - कैलेस्ट्रॉल वाली चीजें खाएं। ऐसी कई अन्य खाद्य सामग्रियां भी है जो बॉडी बनाने में सहायक होती है। जानिए ऐसी ही कुछ खाद्य सामग्रियों के बारे में : -

1) अंडे का सफेद हिस्सा :
अंडे में आठ प्रकार के अमीनो एसिड होते है जो शरीर में निर्माण के लिए आवश्यक होते है और मांसपेशियों का निर्माण करते है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन, एसिड और अन्य पोषक तत्व भी होते है। अंडे में सफेद हिस्से में वसा नहीं होता है जिससे बॉडी में फैट नहीं बढ़ता है।

2) दलिया :
दलिया खाकर दिन की शुरूआत करें तो शरीर को पूरे दिन ऊर्जा मिलती रहती है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और एनाबोलिक प्रक्रिया बढ़ती रहती है। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।

3) वे प्रोटीन:
वे प्रोटीन एक तरल पदार्थ होता है जो शरीर को डिहाईड्रेट नहीं होने देता और उसे एनर्जी देता है। यह मांसपेशियों में एनाबोल्जिम प्रदान करता है।

4) रेड मीट :
बीफ या रेड मीट, शरीर को बहुत स्ट्रांग बनाता है। रेड मीट में प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी सबसे ज्यादा होता है। यह शरीर को प्रति सर्विंग रेशियों के अनुसार उच्च कैलोरी प्रदान करता है और इसे ताकत देता है।

5) बीन्स :
सिर्फ नॉनवेज खाने से ही बॉडी बनती है,ऐसा कतई नहीं है। आप वेज फूड में फलियों का सेवन करें जैसे - सेम, मटर, ग्वालफली आदि। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। एक कप बीन्स में 14 ग्राम प्रोटीन होता है जो शरीर को मजबूत बनाता है। हर दिन स्टिर फ्राई फलियों का सेवन करने से शरीर में स्टेमिना आती है।

6) मछली :
मछली में ओमेगा - 3 सबसे ज्यादा होता है जो शरीर को गर्मी प्रदान करता है और मासंपेशियों के निर्माण में सहायता प्रदान करता है। बॉडी में ज्यादा फैट होने पर आप सभी खाद्य सामग्री को खाना छोड़ दें और सिर्फ मछली का सेवन करें तो शरीर में पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहेगी।

7) ब्रोकली :
शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनना हो, तो ब्रोकली का सेवन अवश्य करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और फाइबर्स को सही मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करती है। इसके सेवन से पेट सम्बंधी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इसकी सहायता से मेटाबोल्जिम में सुधार होता है और वजन भी कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
