Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ये है बुखार भगाने की सबसे अच्छी डाइट
आज कल मौसम बहुत तेजी के साथ बदल रहा है इसलिये इस मौसम में बहुत बच के रहना चाहिये क्योंकि इस समय सर्दी लग जाती है और बुखार हो जाता है। यदि आपको गर्मी लगे तो तुरंत स्वेटर और जैकेट निकालना शुरु ना करें क्योंकि यही कारण है जब शरीर में ठंड लग सकती है और फ्लू हो सकता है।
बुखार होने पर आपको अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिये क्योंकि इसको कंट्रोल कर के आप कई गुना सर्दी जुखाम से बच सकते हैं। इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिसको घरेलू उपचार और खान-पान से ठीक किया जा सकता है। पर हम में से कई लोग इस मामले में फेल हो जाते हैं और नहीं जान पाते हैं कि उन्हें क्या खाना और पीना चाहिये।
तो अगली बार जब आपको बुखार चढे़ तो हमारे बताए गए खाघ पदार्थों को खाना बिल्कुल भी ना भूलियेगा। आइये जानते हैं कुछ सिंपल सी डाइट जो हमें बुखार और सर्दी-जुखाम से राहत दिला सके।

हर्बल चाय
चाय में कुछ पत्तियां तुलसी और कुची अदरक तथा काली मिर्च मिला दें। इसको पीने से आपको काफी राहत मिलेगी।

सिट्रस फ्रूट
सिट्रस फल जैसे, नींबू, स्ट्रॉबेरी, अनानास आदि फलों में विटामिन सी होता है जो कि सर्दी जुखाम से निजात दिला सकता है। यदि आप धूम्रपान भी करते हैं तो भी आपको फ्लू तेजी से पकड़ सकता है, इसलिये भी आपको सिट्रस फ्रूट खाना ही चाहिये।

लहसुन
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होता है और दिल की बीमारी से निजात दिलाता है। आपको इसे अपने खाने में जरुर शामिल करना चाहिये।

चिकन सूप
गरम-गरम चिकन सूप पीने से आपको तुंरत ऊर्जा मिलेगी और बंद नाक भी खुल जाएगी। इसे स्वादिष्ट बाने के लिये इसमें कटी हुई सब्जियां मिला दें साथ में लहसुन मिलाना ना भूलें।

हॉट और स्पाइसी फूड
यदि मुंह का स्वाद बुखार की वजह से बिगड़ चुका हो तो गरम और मसालेदार खाना खाइये।

अदरक
इसे भोजन में खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और सर्दी जुखाम भी ठीक होता है। अदरक वाली चाय का लुफ्त बुखार के समय में जरुर लीजिये।

तरल पदार्थ
यह बहुत जरुरी है कि बुखार होने पर हम हमेशा हाइड्रेट रहें। पैकेट वाले जूस पीने की बजाए घर पर भी ताजा फलों का रस पीजिये और हर्बल और लेमन टी पीजिये।

विटामिन बी6 और बी12
इन दोनों विटामिनों में बहुत पोषण होता है जो शरीर की बीमारी को दूर करता है। ऐसे खाघ पदार्थों का सेवन कीजिये जिसमें प्रोटीन पाया जाता है जैसे, दूध, साबुत अनाज, पालक, सोया दूध और मछली आदि।

नींद जरुरी है
नींद जरुर लीजिये क्योंकि आप जितना ज्यादा सोंएगे आप उतनी ही जल्दी ठीक होंगे। बुखार के समय 8 घंटे तो जरुर सोएं क्योंकि इससे आपको सर्दी से राहत मिल जाएगी।

जिंक लेना भी जरुरी है
ऐसे आहार लीजिये जो जिंक से भरे पड़े हों। इसको खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढेगी और सर्दी से राहत मिलेगी। रेड मीट, मेवे, दालें, अनाज और पोल्ट्री की चीजे जिंक के अच्छे स्त्रोत हैं।



Click it and Unblock the Notifications
