Latest Updates
-
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय
फलों के रस में छुपा है सेहत का राज
फल खाने का चलन बहुत तेजी से चल रहा है। आज कल लोग इतने ज्यादा हेल्थ के प्रति सतर्क हो गए हैं कि भूख लगने पर वह केवल फल खाना ही पसंद करते हैं। माना जाता है कि फल उसके जूस के मुकाबले कहीं ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद होता है। मगर ऐसी बात नहीं है कि केवल फल ही सेहतमंद होते हैं और जूस में कुछ नहीं होता, फल के रस में भी उतना ही पोषण होता है जितना एक फल में।
यदि फल के रस में चीनी और पानी ना मिलाया जाए तो यह बहुत स्वास्थ्य वर्धक माना जाता है। घर पर तैयार फल का रस पीने से उसमें स्वाद और गुण दोनों ही बरकरार रहते हैं। फ्रूट जूस में मिनरल्स और न्यूट्रीएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है जिससे स्किन ग्लो करती है। माना जाता है कि फ्रूट जूस को हमारा शरीर जल्दी एबजॉर्ब कर लेता है इसलिए स्किन पर भी इसके परिणाम जल्दी दिखाई देते हैं।
कुछ फलों के रस बहुत ही पौष्टिक होते हैं और शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। इससे कई बीमारियां भी दूर होती है। यदि आप मोटापा से परेशान हैं तो रोज फल का रस पीजिये, इससे आपके शरीर में जमी चर्बी घटेगी। आइये जानते हैं कि कौन से फल के रस में कौन से गुण छुपे हेुए हैं।

सेब का रस
इसें विटामिन ए, बी और सी होता है। साथ ही इसमें मिनरल्स जैसे, कैल्शियम, मैगनीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम होता है। सेब का रस गठिया का दर्द ठीक करता है पेट साफ रखता है। इससे कब्ज की भी परेशानी सुलझती है।

आम का रस
इसमें विटामिन ए और खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि त्वचा को बूढा होने से रोकता है। यह त्वचा में कसाव बनाए रखता है और इसे चमकदार बनाता है।

अंगूर का रस
अंगूर का रस पीने से कब्ज, दिल का रोग, शरीर में पानी की कमी, गठिया, टीबी, लीवर की बीमारी और कई प्रकार की एलर्जी में बहुत फायदा होता है।

कीवि
इसमें विटामिन सी और आयरन होता है। इसमें फाइबर होता है जो कि कब्ज और पाचन तंत्र की सारी समस्याओं को ठीक करता है। इसके अलावा यह खून से सारा कोलेस्ट्रॉल भी बाहर निकालता है।

नींबू का रस
नींबू का रस पीने से शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और स्किन चमकदार बन जाती है। इसमें विटामिन बी, सी और पी होता है जो कि खून की नली को साफ करने में मदद करते हैं। नींबू, शहद और गरम पानी पीने से मोटापा दूर होता है।

संतरे का रस
इसको पीने से शरीर में एनर्जी आती है क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन और मिनरल मिले होते हैं। संतरे के रस का नियमित सेवन करने से बवासीर की बीमारी में लाभ मिलता है। रक्तस्राव को रोकने की इसमें अद्भुत क्षमता है।

अनानास का रस
इसमें विटामिन बी और सी होता है जो कि पाचन शक्ति को बढाता है। साथ ही खून की खराबी को सही करता है और सर्दी-जुखाम और गला दर्द सही करता है। जानिये अनानास का रस कैसे बनाएं?

पपीते का रस
यह कब्ज की समस्या दूर करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
