Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
लगातार आ रही डकार को कैसे करें शांत
अक्सर भारी खाना खा लेने के बाद जो आम समस्या आती है वह है लगातार डकार की। जब किसी को यह समस्या आती है तो, समझ लीजिये कि उसका जीना हराम सा हो जाता है और उसका कहीं मन नहीं लगता। वे लोग जिन्हें समझ में नहीं आता कि लगातार आ रही डकार को कैसे रोका जाए तो उनके लिये हम ले कर आए हैं कुछ घरेलू नुस्खे। इससे उन्हें आ रही लगातार डकार से मुक्ती मिलेगी। यह घरेलू उपचार पुराने जमाने से ही उपयोग किये आते जा रहे हैं।
जिनकी पाचन शक्ति खराब रहती है उनके अंदर गैस बहुत बनती है। गैस बनने से सारा स्वास्थ खराब रहता है। लगातार डकार आने की एक वजह होती है खाने के साथ हवा का मुंह में चले जाना। तो चलिये देखते हैं लगातार आ रही डकार को कैसे रोके।

पानी
अगर आपको लगातार डकार आए तो पानी पीजिये। पानी बिल्कुल ठंडा होना चाहिये, अगर हो सके तो उसमें बरफ डाल सकते हैं।

सोडा
कुछ एसिडिक पीने से पेट में बन रही गैस अपने आप ही कम पड़ जाएगी। डकार आने पर सोडा का एक केन पी लें।

पुदीना
घर पर बनाई गई चाय में पुदीने की पत्तियों को मिलाएं और चाय पियें।

काली चाय
डकार आने पर आपको 1 कप गरमा गरम काली चाय पीनी चाहिये।

सौंफ
डाकार आने पर आपको सौंफ चबानी चाहिये। इससे अपने आप ही अराम से डकार बंद हो जाएगी।

धनिया
अपनी इस समस्या को जल्द से दूर करने के लिये धनिया की एक डंठल पूरी की पूरी चबानी चाहिये।

इलायची चाय
गरम गरम इलायची चाय को डकार रोकने के लिये प्रयोग करें। खाना खाने के बाद आपको चाय पीना चाहिये।

अदरक
घिसी हुई अदरक या अदरक की चाय पीने से लाभ मिलता है।

ठंडा दूध
ठंडे दूध को धीरे धीरे पीना चाहिये।

लौंग
लौंग एक बहुत ही प्राकृतिक चीज है जिसे खाने से आप की यह समस्या कम हो जाएगी।

खट्टा फल
आप या तो मुसम्मी या फिर संतरा खा सकते हैं। इससे आराम से आपका खाना पच जाएगा ।

नींबू रस
लगातार डकार बंद करने के लिये ताजे नींबू का रस जिसमें चीनी ना मिला हो उसके पियें।



Click it and Unblock the Notifications
