Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
वाइटहेड हटाने के घरेलू नुस्खे
चेहरा अगर साफ-सुथरा हो तो देखने में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन अगर त्वचा पर पिंपल, ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड हो तो चेहरे को देखने वाला भी उससे दूर भागने लगता है। आज हम वाइटहेड की बात करेगें क्योंकि ब्लैकहेड के बारे में तो हमने आपको कई प्रकार की जानकारियां दी हुई हैं। वाइटहेड वह सफेद रंग के धब्बे होते हैं जो चेहरे के सबसे ऑयली जगह पर पैदा होते हैं। यह खासतौर पर नाक या दाढ़ी की जगह पर पाए जाते हैं।
वाइटहेड होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, गलत खान-पान, कम पानी पीना या धूप में ज्यादा समय बिताना आदि। कई लोग वाइटहेड को दबा कर निकाल देते हैं पर इसको साफ करने के लिये कई घरेलू उपचार भी हैं। आपके किचन में रखी कई तरह की सामग्रियां जैसे, नींबू, आलू, केला, अंडा, लहसुन आदि इसे साफ कर सकते हैं।
नींबू का रस एक स्क्रब की तरह कार्य करता है जो कि ब्लैकहेड को प्राकृतिक तरीके से साफ कर देता है। यदि आपको भी घर पर ब्लैकहेड साफ करना हो तो नींबू का रस अपनाइये। तो आइये जानते हैं कि वाइटहेड को किस प्रकार से साफ किया जा सकता है।

मेथी
मुठ्ठी भर मेथी ले कर उसे कूंच कर गाढा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं और फिर हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

कार्नस्टार्च स्क्रब
कार्नस्टार्च को सिरके के साथ मिला कर गाढा पेस्ट बनाइये। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद गरम पानी से धो लीजिये।

चीनी और शहद स्क्रब
बारीक चीनी को शहद के साथ मिलाइये और चेहरे को उससे मसाज कीजिये। फिर इसे साधारण पानी से धो लें।

ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल
थोड़ी सी ब्राउन शुगर ले कर उसे ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करें। इससे चेहरे को 10 मिनट के लिये स्क्रब करें और फिर हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

चने की दाल का स्क्रब
1 चम्मच चने की दाल को दरदार बीस लें और उसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच रोज वॉटर मिला लें। आप चाहें तो बादाम का पेस्ट भी मिला सकती हैं। इसे गाढा बना कर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

चंदन स्क्रब
1 चम्मच चंदन पाउडर में नींबू और 2 चम्मच रोज वॉटर मिला कर स्क्रब तैयार कीजिये। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धो लीजिये।

बादाम और दूध
5-6 बादाम को पीस कर 2 चम्मच दूध में मिला लीजिये और गाढा पेस्ट बनाइये। इस पेस्ट से चेहरे को स्क्रब कीजिये। इससे वाइटहेड साफ हो जाएंगे और स्किन चमकदार बनेगी।



Click it and Unblock the Notifications
