Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वाइटहेड साफ करें ये किचन सामग्रियां
चेहरा अगर साफ-सुथरा हो तो देखने में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन अगर त्वचा पर पिंपल, ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड हो तो चेहरे को देखने वाला भी उससे दूर भागने लगता है। आज हम वाइटहेड की बात करेगें क्योंकि ब्लैकहेड के बारे में तो हमने आपको कई प्रकार की जानकारियां दी हुई हैं। वाइटहेड वह सफेद रंग के धब्बे होते हैं जो चेहरे के सबसे ऑयली जगह पर पैदा होते हैं।
यह खासतौर पर नाक या दाढ़ी की जगह पर पाए जाते हैं। वाइटहेड होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, गलत खान-पान, कम पानी पीना या धूप में ज्यादा समय बिताना आदि। कई लोग वाइटहेड को दबा कर निकाल देते हैं पर इसको साफ करने के लिये कई घरेलू उपचार भी हैं। आपके किचन में रखी कई तरह की सामग्रियां जैसे, नींबू, आलू, केला, अंडा, लहसुन आदि इसे साफ कर सकते हैं।
नींबू का रस एक स्क्रब की तरह कार्य करता है जो कि ब्लैकहेड को प्राकृतिक तरीके से साफ कर देता है। यदि आपको भी घर पर ब्लैकहेड साफ करना हो तो नींबू का रस अपनाइये। तो आइये जानते हैं कि वाइटहेड को किस प्रकार से साफ किया जा सकता है।

आलू
वाइटहेड की त्वचा पर कच्चा आलू घिस कर दिन में दो बार रगडने से काफी लाभ होगा।

नींबू
नींबू को शहद के साथ रगड़ने से ब्लैकहेड और वाइटहेड दोनों से मुक्ती मिलती है।

दही
दही चेहरे को कोमल और नम बनाती है। इसे दूध और ओटमील के साथ मिला कर बनाइये और स्क्रब तैयार कीजिये।

चंदन पाउडर
चंदन पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाइये और फ्रेश तथा चमकदार त्वचा पाइये।

ओटमील
ओटमील को दूध और दही के साथ प्रयोग करें तथा वाइटहेड को स्क्रब करें।

शहद
अगर इसे रेगुलर लगाया जाए तो कई त्वचा संबन्धि समस्याएं सही हो सकती हैं, इसके अलावा वाइटहेड भी।

एलोवेरा जैल
यह पिंपल को सही कर सकता हअै। इससे दिन में दो बार चेहरे को मसाज करें और साफ त्वचा पाएं।

अंडा
अंडे के सफेद भाग को शहद के साथ मिला कर चेहरे की मसाज करें और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

लहसुन
कुचे हुए लहसुन को अपने वाइटहेड के ऊपर मसाज करें और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

केला
केले को पीस लें और वाइटहेड पर मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
