Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
व्यायाम से होने वाले 20 सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभ
स्वस्थ शरीर सन्तुलित आहार और व्यायाम का सम्मिश्रण होता है। हम खाने के मामले में तो सतर्क रहते हैं लेकिन शारीरिक श्रम के मामले लापरवाही बरत जाते हैं। लेकिन भोजन की तरह ही व्यायाम भी नियमित करना चाहिये। व्यायाम शरीर को गठीला बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।
विभिन्न चीजों को लिये विभिन्न प्रकार के व्यायाम हैं। कुछ शरीर को स्वस्थ बनाने के लिये होते हैं तथा कुछ निरोगी होने में सहायक होते हैं। योग के रूप में किये जाने वाले व्यायाम बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये होते हैं।

1-बौद्धिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलना
नियमित रूप से 30-45 मिनट के लिये व्यायाम करने से आपके दिमाग के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह आपके मूड को भी ठीक करता है। व्यायाम से नई तन्त्रिका कोशिकोओं के निर्माण होता है जिससे अल्ज़ीमर्स और पार्किन्सन्स जैसी बीमारियाँ दूर ही रहती हैं। व्यायाम से जीवन के उत्तरार्ध में विकसित होने वाले पागलपन जैसे लक्षणों से भी बचा जा सकता है।

2-सेक्स का रोचक होना
नियमित व्यायाम से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है जिससे आप अपने साथी को सुन्दर लगते हैं। इस सब के साथ आप अपने साथी के साथ बिस्तर में बेहतर वक्त बिता पायेंगे। नियमित व्यायाम से महिलाओं में उत्तेजना जागृत होती है और पुरुषों में सेक्स सम्बन्धी समस्यायों में कमी आती है।

3-चिन्ताओं से दूर होना
व्यायाम द्वारा आने वाले शाँति के अहसास से लगातार आने वाली चिन्ताये दूर होती हैं और आत्मविश्वास के बढ़ने से दिमाग से परेशानियाँ दूर होती हैं।

4-हृदय का स्वस्थ होना
नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोग आसानी से जानलेवा हृदय रोगों से दूर रह सकते हैं। अगर आप के परिवार में पूर्व में किसी को हृदय रोग रहा हो तो शारीरिक श्रम से आप लम्बे समय तक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

5-वजन का नियन्त्रित रहना
स्वस्थ शरीर वाला वजन पाना सभी के लिये एक सपने के समान होता है और नियमित व्यायाम से आप शरीर का वाँछित भार प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप पर्याप्त व्यायाम के साथ संतुलित आहार लें तो आप आसानी से अतिरिक्त भार से निजात पा सकते हैं।

6-मधुमेह का खतरा कम होना
व्यायाम से वजन ही नहीं कम होता बल्कि मोटे लोगों में उम्र के साथ होने वाले मधुमेह के खतरों को भी कम किया जा सकता है। नियमित व्यायाम से रक्त में शर्करा की मात्रा नियन्त्रित रहती है और मधुमेह होने का खतरा कम होता है।

7-ब्लड प्रेशर सामान्य रहना
उच्च रक्तचाप गुपचुप तरीके से मृत्यु की ओर ढकेलता है, अपनेआप को उच्च रक्तचाप से बचाने के लिये नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिये। व्यायाम से रक्त संचार बढ़ जाता है और कार्यरत माँसपेशियों में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रवाहित करता है। इससे रक्तवाहिकायें भी शिथिल होती हैं और रक्तचाप में कमी में होती है।

8-सहनशक्ति का बढ़ना
व्यायाम से पसीना होता है और थकावट आती है लेकिन इससे सहनशक्ति में वृद्धि और माँसपेशियों में थकावट की कमी जैसे दूरगामी परिणाम प्राप्त होते हैं।

9-प्रतिरक्षण तन्त्र का मजबूत होना
नियमित व्यायाम से प्रतिरक्षण तन्त्र मजबूत होता है और सर्दी-ज़ुकाम जैसी बीमारियों से आप कम ग्रसित होंगें।

10-आपका स्वस्थ रहना
व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है जिससे मोटापे, मधुमेह, हृदयरोग, उच्च रक्तचाप और आघात जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है।

11-खराब कोलेस्ट्राल की मात्रा कम होना
व्यायाम से अच्छे कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ती है जबकि खराब कोलेस्ट्राल की मात्रा में कमी होती है। व्यायाम से धमनियों में जमने वाली परत में भी कमी पाई जाती है।

12-माँसपेशियों का मजबूत होना
व्यायाम से माँसपेशियों में मजबूती आती है जिससे आप वृद्धावस्था में भी आसानी से चल-फिर सकेंगें।

13-मूड का सुधरना
अगर आप मानसिक रूप से उच्चीकृत होना चाहते हैं तो अपने प्रिय भोजन पर भरोसा न करके आपको जिम की तरफ बढ़कर व्यायाम करना चाहिये। व्यायाम आपके मस्तिष्क के रसायनों को उत्तेजित कर आपका मूड ठीक करता है।

14-ऊर्जा का संचार होना
नियमित व्यायाम से आपकी माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं, ऊर्जा का संचार होता है और सहनशक्ति आती है। व्यायाम से हमारे ऊतकों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और प्रणाली कारगर रूप में कार्य करती है।

15-बेहतर नींद का आना
काम पर थकावट भरे दिन के बाद शारीरिक श्रम के कारण बिस्तर में जाने पर आप बच्चे की तरह गहरी नींद में सोयेंगें। लेकिन ध्यान रहे कि सोने से पहले व्यायाम न करें।

16-हड्डियाँ स्वस्थ रहना
नियमित व्यायाम से हड्डी बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है जिससे ऑस्टियोपोरेसिस और आर्थराइटिस जैसे हड्डियों की बीमारियों से बचा जा सकता है।

17-कैंसर का खतरा कम होना
व्यायाम से आँत, स्तन और फेफड़ों के कैंसर के खतरों में कमी होती है। जीवन में व्यायाम को सम्मिलित कर विभिन्न प्रकार के कैंसर से अपने-आप को बचायें।

18-चिरायु होना
नियमित व्यायाम से आपके जीवन के कई साल बढ़ जाते हैं और चिरायु होने का सपना हकीकत बन जाता है। व्यायाम से न केवल आपका जीवन लम्बा हो जाता है बल्कि आप स्वस्थ रूप से वृद्ध होते हैं।

19-पीठ का दर्द कम होना
जिन लोगों को पीठ का दर्द और खराब शारीरिक मुद्रा की शिकायत है, वे इन समस्याओं से व्यायाम और खिंचाव उत्पन्न करके निजात पा सकते हैं। व्यायाम पीठ के दर्द का दर्द मुक्त सर्वश्रेष्ठ इलाज है।

20-स्मरण शक्ति का बेहतर होना
नियमित व्यायाम से मस्तिष्क में रसायनों की मात्रा बढ़ती है जिससे नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और मस्तिष्क कोशिकायें आपस में जुड़कर हमें नई चीजों को सीखने-समझने में सहायता प्रदान करती हैं। टेनिस और बास्केट-बॉल जैसे जटिल खेलों को अपने व्यायाम में शामिल करके आप सीखने और ध्यान केन्द्रित करने की क्षमताओं को विकास कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications