Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिरके के ऐसे 20 उपयोग जो आपने कभी नहीं सोंचे होंगे

शायद आपके रसोईघर में सिरके की बोतल होगी लेकिन आप अभी तक उसका उपयोग शायद केवल ज़ायके के लिये करती होंगी। हजारो साल से पहले के वरदान के रूप में इस तरल की खोज अचानक ही हो गई थी जब वाइन, बियर, सेब का रस अपने आप ही खट्टे होने लगे।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिरेके के - खासतौर से आसवित सफेद और सेब के सिरके - सैकड़ों घरेलू, सौन्दर्य, औषधीय और बागवानी सम्बन्धित उपयोग हैं। यहाँ पर सिरके के 20 असमान्य और पर्यावरण के अनुकूल उपयोग दिये गये हैं जिनके बारे में शायद आपने नहीं सोचा होगा। तो आइये इन असामान्य उपयोगों को जाने।

1- बालों का कंडिशनर
क्या आप जानती हैं कि एक कप पानी में आधा चम्मच सिरका डालने से बाल अच्छी तरह से धुले जा सकते हैं। जी हाँ, थोड़ी देर के लिये आपके बालों से गन्ध आ सकती है लेकिन फिर भी यह अच्छा है।

2- फर्श और फ्रिज को साफ करने में
पानी और सफेद सिरके का घोल फर्श, फ्रिज और रसोई की आलमारियों को साफ करने में मददगार होता है लेकिन ध्यान रहे कि फर्श संगमरमर या ग्रेनाइट की न हो। यह फ्रिज से भोजन की दुर्गन्ध को हटाता है।

3- दाग हटाने में
पसीने के खराब दागों को हटाने के लिये स्प्रे करने वाली बोतल से कपड़े को धुलने से पहले सिरका स्प्रे करें। दाग गायब हो जायेंगे।

4- कपड़ो को मुलायम करने में
कपड़ों को मुलायम करने के लिये मशीने में आखिरी धुलाई से पूर्व मशीन में सफेद सिरका डालें। इससे साबुन के अंश भी हट जायेंगे।

5- फूलों को तरो-ताजा रखने के लिये
कटे फूलों को मुरझोने से बचाने के लिये फूलदान के पानी में एक चम्मच सफेद सिरका डालें। इससे फूलों को लम्बे समय तक तरो - ताजा बने रहने में मदद मिलती है।

6- अण्डे को साबूत रखने में
अण्डों को उबालते समय गरम पानी में थोड़ा सिरका मिलायें। इससे अण्डे का सफेद भाग फैलता नहीं है और ठोस बना रहता है।

7- हिचकी का इलाज
हलाँकि डॉक्टर इस बात से सहमत नहीं होगें लेकिन सिरके को हिचकी के लिये उपचार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हिचकी को रोकने के लिये एक चम्मच सिरका निगल लेना चाहिये।

8- दुर्गन्ध मिटाने के लिये
अगर आप से कोई भोज्य पदार्थ पकाने के दौरान जल गया हो तो कमरे में एक कटोरे में तीन-चौथाई भाग सफेद सिरका पानी के साथ मिलाकर रखें। दुर्गन्ध समाप्त हो जायेगी।

9- खरपतवार समाप्त करने के लिये
जहरीले रसायनों वाले खरपतवार नाशक को भूल जाइये - घरेलू सिरका अवाँछित पौधों को समाप्त कर देता है। बागवानी के लिये प्रयोग किया जाने वाला खरपतवार नाशक 25 प्रतिशत सिरके के साथ और भी शक्तिशाली होता है।

10- गले में खराश के लिये
कई लोग गले की खराश को दूर करने के लिये एक कप गरम पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को पीने या गरारा करने की सलाह देते हैं। इसमें कुछ चम्मच शहद (एक और बहुआयामी उत्पाद) डालने से और भी प्रभावशाली होने के साथ-साथ पीने लायक हो जायेगी।

11- चीटिंयाँ कम करने के लिये
क्या आपके घर में इधर-उधर चीटियाँ दिखाई देती हैं। चीटियों को सिरका अच्छा नहीं लगता, इसलिये सफेद सिरके और पानी को बाराबर भाग में मिलाकर छिड़कने से चीटियाँ बाग जाती हैं।

12- दुखती माँसपेशियों में राहत के लिये
परिश्रम के बाद माँसपेशियों में एकत्रित लैक्टिक अम्ल के कारण होने वाले दर्द को सेब का सिरका लैक्टिक अम्ल को सोख कर समाप्त करता है। एक कप पानी में कुछ चम्मच सिरके को मिलाकर एक कपड़े द्वारा दर्द वाले स्थान पर 20 मिनट तक लगायें।

13- एयर फ्रेशनर
सिरके का ऐसेटिक अम्ल बदबू अवशोषित करता है इसलिये कमरे में छिड़कने से बदबू दूर हो जायेगी। आप इससे बदबू दार कमरों की सतहों को पोंछ भी सकती हैं।

14- स्टिकर हटाने के लिये
थोड़ा सा सिरका स्टोव या माइक्रोवेव में गर्म कर लें फिर उसमें एक कपड़े का टुकड़ा भिगो लें और उसे स्टिकर पर थोड़ी देर के लिये छोड़ दें। इसके बाद स्टिकर को हटाने पर कोई दाग नहीं रह जायेगा। इस उपाय से दीवार पर चिपकाये गये कागज के गोंद को भी ढीला कर देता है।

15- माँस को मुलायम करने और बैक्टीरिया समाप्त करने के लिये
माँस को रातभर सेब के सिरके में रखने से वह मुलायम हो जाता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि भोज्य पदार्थों द्वारा रोग कारक जीवाणु भी नष्ट हो जाते हैं।

16- भरी नालियों को खोलने तथा कचरे के डिब्बों को स्वच्छ करने में
अपनी जाम हुई नालियों को सिरदर्द उत्पन्न करने वाले हानिकारक रसायनों के बिना साफ करें। नाली में तीन-चौथाई कप बेकिंग सोडा के डालने के बाद आधा कप सफेद सिरका डालें, इससे नाली साफ हो जायेगी।

17- फफूँदी संक्रमण का उपचार
ऐथलीट फीट, पैर के नाखूनों पर फफूँदी तथा डैन्ड्रफ कोई मजाक नहीं है। सफेद सिरके या सेब के सिरके को प्रभावित अंग में लगाने से फफूँदी को समाप्त किया जा सकता है।

18- भोजन में मसालों को निष्क्रिय करने के लिये
कभी कभी जब आपका रात्रि के समय का भोजन मिर्च के अधिक तीखे होने के कारण सत्यानाश हो जाये और आपके अतिथि भोजन का इन्तजार कर रहे हों तो अपने पदक विजेता मिर्ची के इस दुष्प्रभाव को समाप्त कर सिरका ही आपको बचायेगा। मसाले को निष्क्रिय करने के लिये एक-एक चम्मच सफेद या सेब के सिरके को भोजन में डालें।

19- जंग को घोलने के लिये
सिरके का ऐसिटिक अम्ल आयरन ऑक्साइड से क्रिया करके कब्जे, नट और बोल्ट जैसे छोटे धातु के सामानों से जंग को हटाता है। इन सामानों को सिरके से भरे एक सॉसपैन में गर्म करें और फिर पानी से अच्छी तरह धुले जिससे कि सिरके का धातु पर आगे कोई दुष्प्रभाव न हो।

20. मोटापा कम करे
सेब के रस वाले सिरके से रक्त शर्करा के नियन्त्रित होने के कारम यह वजन कम करने में सहायक है क्योंकि इन्सुलिन मुक्त शर्करा को वसा के रूप में संचित नहीं कर पायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
