Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
रेड वाइन का सेवन व्यायाम के बराबर
एक शोध में पता चला है कि एक ग्लास रेड वाइन के सेवन से शरीर को एक घंटे के व्यायाम जितना फायदा पहुंचता है। कनाडाई शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि लाल अंगूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरेट्रॉल शरीर की मांसपेशियों और दिल के लिए उसी तरह फायदेमंद होता है, जैसे एक घंटे का शारीरिक व्यायाम।
कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के जेसन डाइक ने कहा, "मुझे लगता है कि रेसवेरेट्रॉल मरीजों की उस जमात के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो व्यायाम करना तो चाहते हैं, लेकिन शारीरिक कमजोरी या असमर्थता के कारण ऐसा नहीं कर पाते।

रेसवेरेट्रॉल ऐसे व्यक्तियों को व्यायाम के फायदे बिना व्यायाम किए दिला सकता है।" ब्यूटी वल्ड में छाया रेड वाइन फेशियल
लैब में किए गए प्रयोगों में डाइक और उनकी टीम ने पाया कि रेसवेरेट्रॉल की अधिक मात्रा शारीरिक प्रदर्शन, हृदय की कार्य प्रणाली और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी हद तक सुधार ला सकती है।
साइंस डेली की रिपोर्ट के मुताबिक डाइक ने कहा, "हम एक व्यायाम के फायदे को एक टैबलेट या गोली के रूप में विकसित करने के बारे में भी सोच सकते हैं।"
पूर्व में हुए शोधों में यह देखा गया है कि यह एंटीऑक्सीडेंट मोतियाबिंद औ कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने और याददाश्त बढ़ाने में भी सहायक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











