Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शोध: वजन घटाने में मददगार नहीं होता व्यायाम
(आईएएनएस)| अगर आप वजन कम करने के लिए जिम जाने की सोच रहे हैं, तो ठहरिये। एक बार फिर सोचिए! 'द फास्ट डाइट' के सह लेखक और 5:2 आहार के सूत्रधार माइकल मूसले का दावा है, "व्यायाम से वास्तव में न तो वजन कम होता है और न ही मूड में सुधार होता है।"
ब्रिटेन के एक टेलीविजन चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि अगर आप व्यायाम करते हैं, तो मनमर्जी का खाना खा सकते हैं और इस तरह जिम आपको खुश रखने में भी मदद करता है।" आयुर्वेद के अनुसार वजन कम करने के लिए टिप्स

उन्होंने कहा, "लेकिन यह सही नहीं है।" मूसले ने कहा, "व्यायाम वजन को बढ़ने से रोकने का सही तरीका है न कि वजन को कम करने का।" वह इसकी व्याख्या करते हुए कहते हैं कि व्यायाम कैलोरी को कम करने में उतना सहायक नहीं है, लोग जितना समझते हैं।
डेली मेल के मुताबिक, मूसले ने लिखा, "एक पाउंड (लगभग आधा किलोग्राम) वसा में 3,500 कैलोरी ऊर्जा होती है। इस तरह इसमें डायनामाइट से भी अधिक ऊर्जा होती है। इस प्रकार एक पाउंड वसा को जलाने के लिए आपको 38 माइल (61.15 किलोमीटर) दौड़ने की जरूरत होगी।"
उन्होंने कहा, "यही कारण है कि जिम जाने वाले लोग वजन कम करने में कभी कामयाब नहीं होते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
