Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
आपको स्लिम होने से रोकते हैं ये फूड
आप हमेशा चाहती है कि आप स्लिम दिखें, लेकिन भूल जाती है कि आप जो भी खाती है वह आपको स्लिम होने से रोकता है। जीं हां, ऐसे कई फूड है जो आपकी डाईट में शामिल है और आपको पतला और छरहरा दिखने से रोकते है। कम वसा, कम मसाले वाला भोजन शरीर को स्वस्थ बनाता है।
खाने में हमेशा ज्यादा फाइबर वाला खाना लेना चाहिये, इससे शरीर में भरपूर ऊर्जा आती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आइए जानते है कि आपको छरहरा बनाने में बाधा डालने वाले फूड :

शहद :
क्या आपको ऐसा लगता है कि शहद चीनी से ज्यादा फायदेमंद होता है, तो आप गलत है। दोनों में ही ग्लूकोज का स्तर ज्यादा होता है। शहद प्राकृतिक होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। इससे वजन बढ़ता नहीं है लेकिन कम भी नहीं होता है। ज्यादा शहद का सेवन भी छरहरा होने से रोकता है।

कम फैट वाली सलाद :
लोवा विश्वविद्यालय के साइंसटिस्ट ने हाल ही में एक रिसर्च की है जिसमें उन्होने खोज की है कि कम फैट वाली सलाद का सेवन आपको वाकई में छरहरा या दुबला करने में कोई मदद नहीं करता है। इसमें विटामिन और अन्य पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होते है जो शरीर के द्वारा अवशोषित हो जाते है और उसे ज्यादा ऊर्जा देते है।

नाश्ते में सेरेलेक्स :
दुब ले होने के लिए सेरेलेक्स को खाना कई महिलाएं प्रीफर करती है। लेकिन यह शरीर को मोटा बनाने वाले ब्रांड है। आप इसकी जगह दलिया आदि खाएं तो ज्यादा बेहतर होगा।

स्क्मिड मिल्क :
पिछले कुछ समय से लोग नॉनक्रीम मिल्क पी रहे है ताकि उनका शरीर फिट रहे और उसमें फैट न बढ़े। अगर मिल्क क्रीम युक्त होता है तो 100 मिली. में चार प्रतिशत क्रीम होती है जो कि शरीर में वसा की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ा देती है। लेकिन स्किम्ड मिल्क में विटामिन ए, डी और के की मात्रा कम होती है क्योंकि उसमें मलाई नहीं होती है। लेकिन इसके वाबजूद भी इस मिल्क के सेवन से शरीर छरहरा नहीं रहता है।

कच्ची सब्जियां :
सब्जियां पकाने से उनके विटामिन और मिनरल्स समाप्त हो जाते है लेकिन एक अध्ययन से पता चला है कि कच्ची सब्जी खाने से बदन का छरहरापन खत्म हो जाता है। पालक, वंदगोभी, चुकंदर, मशरूम को कच्चा खाने से बेहतर है कि उन्हे उबालकर ही खाया जाएं। इससे सारे पोषण भी मिलते है और सारे पोषक तत्व शरीर में अच्छे से समा जाते है। ज्यादा तली हुई सब्जियां न खाएं।

डाईट ड्रिंक :
सॉफ्ट ड्रिंक पीने वाले लोगों को लगता है कि उनकी हेल्थ के लिए डाईट ड्रिंक अच्छी होती है। लेकिन एक्सपर्ट मानते है कि इसे पीने से कभी भी शरीर छरहरा नहीं होता है। इनमें सुगर पर्यापत मात्रा में होती है जो हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होती है। अगर आप खुद का बदन छरहरा बनाना चाहती है तो डाईट ड्रिंक पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
